फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पूर्व केंद्रीय मंत्री नवल किशोर की पुण्यतिथि पर सर्वधर्म सभा, राजनीतिक-सामाजिक योगदान को किया याद

Wed, 08 Oct 2025 07:23 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa News: दौसा में पूर्व केंद्रीय मंत्री और गुजरात के पूर्व राज्यपाल पंडित नवल किशोर शर्मा की 13वीं पुण्यतिथि पर सर्वधर्म सभा आयोजित हुई। कार्यक्रम में उनके राजनीतिक, सामाजिक और खादी आंदोलन में योगदान को याद किया गया तथा सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
 
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री नवल किशोर को पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और गुजरात के पूर्व राज्यपाल पंडित नवल किशोर शर्मा की 13वीं पुण्यतिथि बुधवार को दौसा जिला मुख्यालय पर मनाई गई। इस अवसर पर सर्वधर्म सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न समाजों, संगठनों और राजनीतिक दलों के लोगों ने भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन

 
राजनीति और खादी में निभाई अग्रणी भूमिका
कार्यक्रम में वक्ताओं ने पंडित नवल किशोर शर्मा के बहुआयामी व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शर्मा ने न केवल राजनीति में लंबा सफर तय किया, बल्कि खादी आंदोलन को भी नई दिशा दी।
उनका जीवन समर्पण, सादगी और सेवा की मिसाल रहा।
 
दौसा से दिल्ली तक का सफर
पंडित नवल किशोर शर्मा का जन्म 5 जुलाई 1925 को दौसा में हुआ था। उनके पिता का नाम मूलचंद शर्मा और माता का नाम मुन्नी देवी शर्मा था। राजनीतिक जीवन की शुरुआत उन्होंने दौसा नगरपालिका के चेयरमैन पद से की। इसके बाद वे दौसा पंचायत समिति के प्रधान निर्वाचित हुए। धीरे-धीरे राजनीति में आगे बढ़ते हुए उन्होंने सांसद, केंद्रीय मंत्री और गुजरात के राज्यपाल जैसे कई अहम पदों की जिम्मेदारी निभाई। वे दौसा, अलवर और जयपुर ग्रामीण से 5वीं, 7वीं, 8वीं और 11वीं लोकसभा के सांसद रहे। कांग्रेस में उनका दिल्ली तक गहरा प्रभाव माना जाता था।
विज्ञापन



 
पुत्र को सिखाए राजनीति के गुर
पंडित शर्मा ने अपने पुत्र बृजकिशोर शर्मा को भी राजनीति में आगे बढ़ाया। उन्होंने जयपुर शहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर जीत हासिल की और बाद में अशोक गहलोत सरकार में शिक्षा मंत्री बने।
 
खादी को राष्ट्रीय पहचान दिलाई
दौसा की खादी को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में पंडित शर्मा का योगदान महत्वपूर्ण रहा। कहा जाता है कि 1947 में दिल्ली के लाल किले पर फहराया गया तिरंगा दौसा की खादी से बना था। उन्होंने खादी संस्थानों में विभिन्न पदों पर रहते हुए दौसा की बुनाई को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाई।

यह भी पढ़ें- Anta by-election: अंता उपचुनाव में कांग्रेस ने प्रमोद जैन भाया पर जताया भरोसा, कार्यकर्ताओं से जुटने की अपील
विज्ञापन

 
दौसा में जीवित हैं उनकी यादें
दौसा में आज भी उनसे जुड़ी कई यादें मौजूद हैं। राजकीय कॉलेज पंडित नवल किशोर शर्मा के नाम से संचालित है। गुप्तेश्वर रोड पर सामुदायिक भवन और उनकी प्रतिमा स्थापित है। साथ ही, उनके पुत्र आनंद शर्मा के नाम से आनंद शर्मा बालिका कन्या विद्यालय भी संचालित है।
 
सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
पुण्यतिथि कार्यक्रम में आरपीएससी के पूर्व सदस्य विनोद बिहारी शर्मा, पूर्व मंत्री बृजकिशोर शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश मिश्र, समाजसेवी नवल सर्राफ, कर्मचारी नेता भगवान वर्मा, महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष रुक्मणी गुप्ता सहित सैकड़ों लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।

 

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: भीलवाड़ा माइनिंग केस में सुप्रीम कोर्ट का CBI जांच से इनकार, राजस्थान पुलिस की जांच बरकरार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें