फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दौसा में केमिकल से भरा टैंकर पलटा, दोनों तरफ से बंद हुआ ट्रैफिक; दो घंटे बाद आग पर पाया गया काबू

Sat, 28 Mar 2026 02:35 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Rajasthan: दौसा जिले के महवा उपखंड में जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक केमिकल से भरा टैंकर पलट गया, जिसमें आग लग गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में टैंकर ड्राइवरों को हल्की चोटें आईं, दोनों वाहनों से सड़क बंद होने के कारण लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
दौसा हाइवे पर टैंकर में लगी आग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले में शुक्रवार रात जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक केमिकल से भरा टैंकर पलट गया। हादसे के बाद टैंकर में आग लग गई, जिससे हाइवे और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


रात दो बजे हुआ हादसा
हादसा महवा उपखंड के मौजपुर गांव के पास करीब 2 बजे हुआ। यह बालाहेड़ी थाना से मात्र 50 मीटर की दूरी पर था। टैंकर पलटने और आग लगने की सूचना मिलते ही बालाहेड़ी और महवा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने सुरक्षा कारणों से सड़क के दोनों ओर से मार्ग बंद कर दिया और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाईं। साथ ही भरतपुर से जयपुर की ओर आ रहे वाहनों को भरतपुर बाईपास और बालाजी मोड़ पर रोक दिया गया।

साबुन बनाने के केमिकल से भरा था टैंकर
बालाहेड़ी थाना पुलिस अधिकारी ताराचंद मीणा ने बताया कि साबुन बनाने के केमिकल से भरा यह टैंकर पलटा था। आग पर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पूरी तरह काबू पा लिया गया और यातायात सुचारू किया गया।

हादसे वाले जगह पर था पेट्रोल पंप

विज्ञापन

हादसे के स्थान के पास एक पेट्रोल पंप भी था। पुलिस और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई की वजह से बड़ा हादसा टल गया। टैंकर ड्राइवर पवन कुमार और रामकृपाल राम प्रकाश (निवासी बेराटन पुरवा, कानपुर) हल्की चोटें आने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। फिलहाल पुलिसकर्मी घटना स्थल पर तैनात हैं और टैंकर हटाने का काम जारी है।

ये भी पढ़ें: उदयपुर सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में LLB के छात्रों को बांट दिया M.Com का पेपर, छात्रों ने जताया पेपर लीक का शक

दोनों दिशाओं में लग गईं लंबी कतारें
नेशनल हाईवे पर वाहनों को रोके जाने के कारण दोनों दिशाओं में लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगभग दो घंटे बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह खुलने पर यात्री राहत की सांस ले सके।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें