फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: लालसोट में अनियंत्रित डंपर ने मचाई तबाही, पांच लोगों की मौत, दस घायल, ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा

Sun, 06 Oct 2024 03:09 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

आज दोपहर करीब 12 बजे जिले के लालसोट में रोडी से भरा एक डम्पर ढलान पर ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित हो गया, जिसके चलते हुए हादसे के कारण पांच लोगों की मौत हो गई और दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद थाने के सामने जाम लगाकर बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले के लालसोट में एक अनियंत्रित डंपर ने ब्रेक फेल होने के कारण पांच लोगों को कुचल दिया, जिससे सभी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दस अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक है। डंपर ने मोटरसाइकिल सवारों को रौंदने के बाद एक खाली बस से टकराकर रुक गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मामला रविवार करीबन 12 बजे के आसपास का है। दौसा के लालसोट में रोड़ी से भरे एक अनियंत्रित डंपर ने पांच लोगों को रौंद दिया। हादसे में दस लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रोड़ी से भरा एक डंपर लालसोट घाटा बालाजी की ढलान से लालसोट की तरफ आ रहा था। तभी अचानक ब्रेक फेल होने की वजह से उसने कई मोटरसाइकिल सवारों को रौंद दिया। इसके बाद आगे जाकर एक बस को भी टक्कर मार दी। उसके कारण डम्पर की स्पीड धीमी हुई। गनीमत रही कि बस में कोई सवारी नहीं बैठी थी।



लालसोट एडिशनल एसपी दिनेश अग्रवाल ने बताया कि इस अनियंत्रित डम्पर ने लालसोट शहर में कुछ बाइक सवारों को टक्कर मारी, जिसके चलते पांच लोगों की मौत हो गई और 10 लोगों को लालसोट के जिला अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


इधर दुर्घटना से गुस्साए लोगों ने बड़ी संख्या में लालसोट थाने का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मृतकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है और थाने पर प्रदर्शन लगातार जारी है, जहां हजारों की संख्या में लोगों ने थाने के सामने रोड जाम किया हुआ है।

इस भीषण सड़क हादसे को राजस्थान के राज्यपाल हरी भाऊ बागडे राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने दुख व्यक्त करते हुए आत्मा की शांति के लिए भगवान प्रार्थना की। साथ ही घायलों को जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है। पुलिस ने लालसोट थाने के सामने जाम लगा कर बैठे लोगों को समझकर जाम हटवा दिया है।



वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री ने अपने सोशल एक्स पर संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा कि दौसा जिले में हुए भीषण सड़क दुर्घटना में जनहानि एवं कई नागरिकों के घायल होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित एवं त्वरित चिकित्सीय उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायलों को अति शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें