फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: PM मोदी के दौरे से पहले दौसा में मिला 10 क्विंटल विस्फोटक, आरोपी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Thu, 09 Feb 2023 09:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पीएम नरेंद्र मोदी के 12 फरवरी को प्रस्तावित दौसा दौरे से पहले पुलिस ने अवैध विस्फोटकों का जखीरा बरामद कर आरोपी पिकअप ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
दौसा में बड़ी तादात में मिले इस तरह के विस्फोटक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा थाना सदर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को खान भांखरी रोड पर 10 क्विंटल विस्फोटक से भरी पिकअप जप्त कर व्यास मोहल्ला थाना कोतवाली निवासी चालक राजेश मीणा पुत्र लख्मीचंद (57 साल) को गिरफ्तार किया है। एसपी संजीव नैन ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिले में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। गुरुवार को मुखबिर से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थों का जखीरा परिवहन किए जाने के बारे में सूचना मिलने पर सीओ कालूराम मीणा के सुपरविजन और थाना अधिकारी संजय पूनिया के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

विज्ञापन




40 पेटियों में विस्फोटकों के 360 गुल्ले, 65 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 13 कनेक्टर वायर मिले
इस सूचना पर टीम ने खान भाकरी रोड पर जाती हुई एक संदिग्ध पिकअप को रुकवा कर चेक किया तो उसमें 40 पेटियां लोड थी। प्रत्येक पेटी में 9 गुल्ले कुल 360 गुल्ले, अलग से डेटोनेटर के 13 पैकेट प्रत्येक पैकेट में 5 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर कुल 65 और 13 कनेक्टर वायर मिले। पिकअप चालक राजेश मीणा से लाइसेंस-परमिट मांगा गया, तो उसके पास कोई कागजात नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिना बिल बाउचर के अवैध रूप से विस्फोटक खेंप लगा ड्राइवर
वाहन में कोई विशेषज्ञ ब्लास्टर और ना ही कोई बिल बाउचर पाए गए। अवैध रूप से विस्फोटक परिवहन किये जाने पर विस्फोटक का जखीरा जप्त कर अभियुक्त राजेश मीणा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से गहराई से इन्वेस्टिगेशन किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें