नकबजनी की वारदात कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुराने वाले दो बदमाशों को दौसा की लालसोट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये शातिर बदमशा अच्छे कपड़े पहनकर और थार जीप में सवार होकर चोरी करने निकलते थे। बदमाश ऐसा इसलिए करते ताकि किसी को शक ना हो कि वे चोर हैं।
दौसा की लालसोट थाना पुलिस ने बताया कि 17 मई को भरतलाल पुत्र बद्रीलाल मीना निवासी भगवतपुरा ने घर में चोरी होने का केस दर्ज कराया था। अज्ञात चोर पीड़ित के घर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुराकर ले गए थे।
मामले की जांच के लिए पुलिस की टीम गठित की गई। टीम को मुखविर से सूचना मिली कि वारदात में शिवचरण पुत्र रामपत जाति गुर्जर (35) निवासी गढी जखोदा, छोटम खान पुत्र शहजाद खान (37) निवासी निसूरा जिला करौली शामिल हो सकते हैं। जिसके बादा पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपियों को हिरासत में लिया। इस दौरान आरोपियो ने 16-17 मई की रात में भगवतपुरा और 21-22 मई की रात जगसरा गांव में भी वारदात करना स्वीकार किया।
इस तरह करते थे वारदात
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि लोगों को शक न इसलिए वे अच्छे कपड़े पहनकर और थार जीप से वारदात को अंजाम देते थे। जीप को स्टेट हाई वे के पास खड़ा करते और फिर पैदल-पैदल गांव तक पहुंचते। वारदात को अंजाम देने के बाद गाड़ी तक आते और फिर फरार हो जाते थे।