फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: मंत्रिमंडल गठन से पहले लालसोट नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास पत्र, तख्त पलटने के संकेत

Fri, 29 Dec 2023 08:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

राजस्थान में मंत्रिमंडल गठन से पहले दौसा जिले में लालसोट नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ तख्त पलटने के लिए अविश्वास पत्र दिया गया है।
विज्ञापन
अविश्वास पत्र देते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल यानी शनिवार को राजस्थान में मंत्रिमंडल गठन हो सकता है। मंत्रिमंडल गठन से पूर्व लालसोट की नगर पालिका के अध्यक्ष का तख्ता पलट करने के लिए शुक्रवार को लालसोट नगर पालिका के पार्षद जिला कलेक्टर के पास अविश्वास प्रस्ताव लेकर पहुंच गए।

विज्ञापन


इस मौके पर लालसोट विधायक रामविलास मीणा भी इन पाषर्दों के साथ नजर आए। फिलहाल, लालसोट नगर पालिका में रक्षा मिश्रा कांग्रेस की पार्टी से चेयरमैन हैं। रक्षा मिश्रा के खिलाफ उन्हीं की पार्टी के लोगों ने मोर्चा खोल दिया और रक्षा मिश्रा पर कई तरह के भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव जिला कलेक्टर के यहां देने जा पहुंचे। कांग्रेस बोर्ड के खिलाफ चली तख्ता पलट की यह बयार दौसा जिले में चर्चा का विषय बन गई है।

अब लालसोट नगर पालिका अध्यक्ष रक्षा मिश्रा के खिलाफ लालसोट नगर पालिका के पार्षदों का दल कलेक्टर के यहां जाकर अविश्वास लाने के लिए प्रस्ताव दिया। लालसोट नगर पालिका में भाजपा कांग्रेस के 13-13 पार्षद हैं। सत्ता परिवर्तन में नौ निर्दलीय के हाथ में चाबी है। लालसोट विधायक रामविलास मीणा की अगवाई में अविश्वास प्रस्ताव के लिए कलेक्टर को अविश्वास पत्र के बाद अब देखने वाली बात यह होगी कि लालसोट नगर पालिका के लिए भाजपा किसे अध्यक्ष बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें