फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: युवक की मौत पर ग्रामीणों का हंगामा, दौसा-कठूमर मेगा हाइवे किया जाम, ये रहा पूरा मामला

Wed, 05 Jul 2023 07:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

राजधानी जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान दौसा जिले के मनीराम मीणा की मौत के बाद दौसा में ग्रामीणों ने करीब पांच घंटे तक दौसा-कठूमर मेगा हाइवे को जाम रखा। तीन बहनों के बीच मनीराम इकलौता भाई था। पुलिस ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना स्थगित हुआ।
विज्ञापन
युवक की मौत पर ग्रामीणों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा में बांदीकुई के गुढाकटला कस्बे में बुधवार को एक युवक की मौत के मामले को लेकर गुरुवार को गुस्साए ग्रामीणों ने बाजार बंद करवाकर दौसा-कठूमर मेगा हाइवे पर जाम लगाकर हंगामा करते हुए धरना शुरू कर दिया। सूचना पर बसवा पुलिस मौके पर पहुंच गई और समझाइश की, लेकिन आंदोलनकारी मांगों को लेकर अड़े रहे।

विज्ञापन


मामला एक जुलाई का है, जब एक युवक घायल अवस्था में दिल्ली-जयपुर रेल मार्ग ट्रैक पर गंभीर घायल अवस्था में पुलिस को मिला था, जिसकी सूचना जीआरपी ने परिजनों को दी। घायल को रेफर करते हुए जयपुर सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायल युवक मनीराम मीणा (17) ने बुधवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले को लेकर परिजन सहित ग्रामीणों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए गुढाकटला कस्बे में सड़क पर ट्रैक्टर और डंपर लगाकर करीब पांच घंटे मेगा हाइवे को जाम कर दिया।

सूचना पर बसवा प्रशासन धरना स्थल पर पहुंची और आंदोलनकारियों से समझाइश की। लेकिन आक्रोशित ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गए। धरना स्थल पर महिला महिलाओं सहित पुरुषों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। जो हंगामा करते हुए प्रदर्शन करने लगे। मृतक मनीराम मीणा की मां-बहन सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। कई बार मां और बहन बेहोश हो गए, जिस पर लोग परिवार को ढांढस बंधाते नजर आए। आंदोलनकारी बीजेपी नेता दौलतराम मीना ने कहा दो दिनों के भीतर मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


तीन बहनों के बीच इकलौता भाई था मनीराम मीणा...
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मनीराम मीणा 12वीं पास था। आगे की पढ़ाई बांदीकुई में अपने मकान पर रहकर कर रहा था। मृतक के पिता लल्लूराम मीणा मजदूरी करते हैं। तीन बहनें  आरती, प्रिया और मोनिका हैं, वह इनका इकलौता भाई था। मृतक मनीराम मीणा के परिजनों ने बताया, एक जुलाई शाम करीब छह बजे मनीराम मीणा के मोबाइल पर फोन आया और बर्थडे में जाने की बात कहकर मोबाइल पर बात करते हुए घर से चला गया। रात नौ बजे स्थानीय पुलिस का फोन आया कि युवक मनीराम मीणा घायल अवस्था में दिल्ली-बांदीकुई रेल ट्रैक पर पटरी पर मिला, जिसको उप जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। घायल मनीराम की मंगलवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक के बुआ के लड़के खुशीराम मीणा ने बताया कि पुलिस का फोन आया था। घायल अवस्था रेल लाइन की बीच में मनीराम मीणा पड़ा हुआ था, जिसके शरीर पर कई गंभीर चोट थी, जिससे मनीराम मीणा की मौत हो गई। बांदीकुई डिप्टी एसपी ईश्वर सिंह ने बताया कि डेड बॉडी का बोर्ड से मेडिकल करवाया जाएगा और जल्द मामले में कार्रवाई करेंगे। मामले में कुछ आरोपियों को डिटेन करने की बात कही है।

विधायक और प्रशासन के आश्वासन पर धरना स्थगित...
विधायक गजराज खटाणा को मामले की सूचना पर धरना स्थल पर पहुंचकर घटनाक्रम जानकारी ली और पुलिस प्रशासन को मामले में गहनता से जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण ने एसडीएम नवनीत कुमार तहसीलदार रशिम शर्मा को मांगों का एक ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें