दौसा में नमो नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन।
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से दौसा के संजीवन कॉलेज में नमो नवमतदाता सम्मेलन का अयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के जरिए युवाओं को वोट की ताकत समझाई। सम्मेलन में बतौर अतिथि सामने हुए युवा भाजपा नेता एडवोकेट रविन्द्र मीणा ने कहा कि मोदी सरकार युवाओं के हर सपने को साकार करेगी।
नमो नवमतदाता कार्यक्रम के संयोजक पंकज शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के नवमतदाताओं को संबोधित किया, जिसका वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लाइव प्रसारण एलईडी पर दिखाया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए और प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को सुना। सम्मेलन को पूर्व विधायक शंकरलाल शर्मा, जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल शर्मा ने भी संबोधित किया।
इससे पहले सम्मेलन की शुरुआत अतिथियों ने मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस सम्मेलन में पूर्व विधायक शंकरलाल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, नमो नवमतदाता कार्यक्रम के प्रभारी महेंद्र सिंह विराटनगर, भाजयुमो जिला संयोजक विक्रम सिंह डोई, कार्यक्रम संयोजक पंकज शर्मा, कॉलेज के प्राचार्य बनबारी लाल समेत भाजयुमो के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।