फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: विकसित भारत संकल्प यात्रा में पहुंचीं सांसद जसकौर मीणा, लाभार्थियों को गैस कनेक्शन किट वितरित किया

Sat, 06 Jan 2024 08:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा सांसद जसकौर मीणा रामगढ़-पचवारा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों को गैस कनेक्शन किट वितरित किया।
विज्ञापन
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा सांसद जसकौर मीणा ने जिले में चल रही केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया और वहां उपस्थित जन की समस्याओं को सुना व मौके पर ही अधिकारियों से वार्ता कर उनका समाधान किया। सभी को विकसित भारत संकल्प अभियान की शपथ भी दिलाई। इस दौरान प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की लाभार्थी सुनीता देवी को गैस कनेक्शन किट भी वितरित किया।

विज्ञापन


इस अवसर पर कार्यक्रम में लालसोट विधायक रामविलास मीणा, उप जिला कलेक्टर रामगढ़ पचवारा वर्षा मीना, ईओ नगर पालिका और नोडल अधिकारी नमन  शर्मा, तहसीलदार अमितेश मीना, रामगढ़ पचवारा चेयरमैन घनश्याम खटीक, पूर्व चेयरमैन लालसोट जगदीश सैनी, भाजपा दौसा के जिला उपाध्यक्ष रवि हाड़ा, यात्रा संयोजक एवं भाजपा रामगढ़ पचवारा मंडल अध्यक्ष लड्डू लाल मीना, सह संयोजक मुकेश कुमार मीना, महामंत्री श्रीफुल मीना, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, राजकुमार गौतम, शक्ति केंद्र प्रभारी राधेश्याम मीना और भगवान सहाय मीना, राम खिलाड़ी मीना, ललित गुप्ता सहित जिला प्रशासन के अधिकारी, भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ललित गुप्ता द्वारा किए गए स्वागत के लिए हार्दिक आभार।

आयोजित होगें विकसित भारत संकल्प यात्रा कैंप
भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न फ्लैग शिप योजनाओं एवं इनके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने, योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने तथा योजनाओं संबंधी जागरुकता एवं योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति के लिए दौसा जिले में सात जनवरी 2024 को आठ ग्राम पंचायतों एवं दो शहरी क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा कैंप आयोजित किये जायेंगे।
विज्ञापन


जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर सात जनवरी 2024 को ब्लॉक दौसा की ग्राम पंचायत चांदराना एवं खुरी कलां में, सिकराय में ग्राम पंचायत गनीपुर एवं हींगवा में, महवा की ग्राम पंचायत सलेमपुर एवं नाहिदा में तथा लवाण की ग्राम पंचायत नांगल गोविंद एवं हिंगोटिया में तथा शहरी क्षेत्र लालसोट में अशोक शर्मा उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं शहरी क्षेत्र मंडावरी में महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें