फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa Crime: अवैध खनन माफिया की दबंगई, मारपीट का डर दिखाकर वन विभाग टीम से जब्त ट्रैक्टर-ट्राली छुड़ा ले गए

Mon, 31 Jul 2023 06:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

राजस्थान के दौसा जिले में अवैध बजरी खनन का खेल चरम पर है। दबंग माफिया के आगे सरकारी तंत्र भी खौफजदा है। माफिया की हिमाकत और हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वन विभाग की ओर से जब्तशुदा अवैध बजरी खनन ट्रैक्टर-ट्रॉली को माफिया के गुंडे छुड़ाकर ले गए। वन विभाग की टीम नजरें झुकाए देखती रह गई। क्योंकि माफिया ने जान से मारने का डर दिखाते हुए जमकर गाली-गलौज की।
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली छुड़ा ले गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा में अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई में वन विभाग की टीम को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब रविवार को बजरी माफियाओं ने उन्हें ठेंगा दिखाते हुए जब्त अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली घेरकर छुड़ा ली और आसानी से लेकर निकलते बने। पुलिस, वन विभाग की टीमें अब तक उन्हें पकड़ नहीं पाई है।

विज्ञापन


अवैध खनन माफिया अपना जाल इस कदर बिछा चुके हैं कि वो बेखौफ होकर कार्रवाई करने वाली वन विभाग टीम को भी धमकाने से नहीं चूक रहे। एक दिन पहले रविवार को अवैध खनन कर बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को परिवहन करते हुए जब्त करने की कार्रवाई वन विभाग टीम ने की थी, जिसके बाद बेखौफ खनन माफियाओं ने वन विभाग द्वारा जब्त ट्रैक्टर-ट्राली को जबरन छुड़ा लिया और चलकर फरार हो गए।

गुढ़ाकटला वनपाल पवन मीना ने दौसा जिले के कोलवा पुलिस थाने में एक नामजद मुकदमा खनन माफिया के खिलाफ राजकार्य में बाधा सहित वन अधिनियम के तहत और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया है। वनपाल पवन मीना की माने तो 30 जुलाई को कोलवा थाना क्षेत्र में चांदेरा गांव से अवैध बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को कोलेश्वर के पास जब्त करने की कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर चालक के बयान दर्ज कर सीजर मार्का कर ट्रैक्टर-ट्राली को वन विभाग की टीम अपने साथ लेकर आ रही थी। तभी अचानक रास्ते में आरोपी रोशन लाल मीणा सहित करीब 10 से 15 लोगों ने जबरन वन विभाग की टीम के साथ अभद्रता, गाली-गलौज करते हुए टीम को मारपीट का भय दिखाकर जबरन ट्रैक्टर-ट्राली कब्जे से छुड़ा ली और उसे लेकर रवाना हो गए।
विज्ञापन


कोलवा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी
अब इस मामले को लेकर वनपाल पवन मीणा ने आरोपी रोशन मीणा सहित अन्य लोगों के खिलाफ कोलवा थाने में जब्त शुदा ट्रैक्टर-ट्राली को जबरन छुड़ाने और राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने सहित वन संपदा बजरी को चुराने का मामला दर्ज कराया है। इस पर कोलवा थाना पुलिस दर्ज मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें