फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दलित महिला और उसकी बच्ची को चोर समझकर पीटा, लोगों ने लात-घूसों से जमकर की मारपीट

Wed, 12 Oct 2022 03:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

नागौर के मकराना में हुई इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
मकराना विधायक रुपाराम मुरावतिया ने दिया धरना। - फोटो : Nagaur News
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर जिले के मकराना में अपनी मां के साथ जा रही मासूम बच्ची ने दुकान से खाने की चीज लेने के लिए रोने लगी। कुछ देर इसी तरह रोने के बाद वह वहां से चली गई, लेकिन इसके बाद दुकानदार ने बच्ची और उसकी मां के साथ चोर समझकर कर मारपीट कर दी। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद मकराना थाना पुलिस ने एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया।  

विज्ञापन


इधर, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर मकराना विधायक रुपाराम मुरावतिया ने धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। वहीं, जूसरी गांव के सरपंच प्रकाश भाकर ने भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मंगलवार देर रात पुलिस ने बच्ची और उसकी मां के साथ मारपीट करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार सुबह पुलिस ने इसकी जानकारी दी।  

दरअसल, नागौर जिले के मकराना शहर के टीबा मोहल्ले में कुछ लोगों ने दलित महिला और उसकी बच्ची को चोर समझकर मारपीट की और बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने से नाराज विधायक रूपाराम मुरावतिया ने स्थानीय नागरिकों के साथ बुधवार को मकराना थाना पुलिस थाने के बाहर धरना दिया। इस धरना-प्रदर्शन में सरपंच प्रकाश भाकर भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


क्या है मामला? 
दरअसल, सोमवार को एक महिला रेलवे स्टेशन की ओर से अपनी बच्ची के साथ जा रही थी। इसी दौरान बच्ची किसी चीज को लेकर रोने लगी और पास की एक दुकान में घुस गई। महिला भी बच्ची को लेने के लिए दुकान में घुस गई। उसके दुकान से बाहर निकलते ही लोगों ने उसे चोर समझकर पकड़ लिया और फिर उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। साथ ही इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच  शुरू की। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें