फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बारिश में भीगता रहा गरीबों का राशन, पंजाब से हजारों क्विंटल अनाज लेकर पाली पहुंची थी मालगाड़ी

Sat, 17 Jun 2023 11:49 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

राजस्थान के पाली में गरीबों के राशन का सैकड़ों क्विंटल गेहूं और चावल पूरी रात पानी में भीगता रहा। बिपरजॉय तूफान से होने वाली बारिश के अलर्ट के बाद भी इस राशन को खुले में उतार दिया गया था।
विज्ञापन
पानी में भीगा गरीबों का राशन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिपरजॉय चक्रवात को लेकर बीते कई से अलर्ट जारी कर दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी गरीबों के लिए लाया गया हजारों क्विंटल गेहूं और चावल पानी में पूरी रात भीगता रहा। एफसीआई ने रेलवे के यार्ड में बोरियों पर तिरपाल डालकर राशन को बचाने का प्रयास किया, इसके बाद भी सैकड़ों बोरियों पर पानी गिरता रहा। ये घटना राजस्थान के पाली रेलवे स्टेशन की है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंजाब के बुढलाडा से मालगाड़ी सरकारी राशन का गेंहू और चावल लेकर पाली स्टेशन पहुंची थी। मालगाड़ी में गेहूं की करीब 50 हजार और चावल की 10477 बोरियां लदी थी। इन बोरियों को रेलवे स्टेशन के कच्चे यार्ड पर उतार दिया गया। इससे शुक्रवार को बिपरजॉय तूफान के असर से हुई बारिश में राशन की बोरियां भीगती रहीं। 

एफसीआई ने तिरपाल ढककर अनाज की बोरियों की भीगने से बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पूरी तरह सफल नहीं हो पाया। बारिश के कारण सैकड़ो बोरियां भीग गईं, अब उन्हें उठाने का काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन


अलर्ट जारी था फिर भी की अनदेखी
बिपरजॉय तूफान को लेकर राजस्थान में अलर्ट पहले ही जारी कर दिया गया था। इसक बाद भी राशन की बोरियों को खुले में उतार दिया गया। जिम्मेदारों की अनेदखी के कारण गरीबों का राशन पानी में भीगता रहा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें