फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने किया स्पेशल ट्रेनों का संचालन, यात्रियों को मिलेगी राहत

Thu, 25 Jan 2024 07:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

यात्रियों की बढ़ी तादात को देखते हुए तीन नई स्पेशल ट्रेने शुरू होंगी।  शुक्रवार 26 जनवरी से उधना-मावली, बांद्रा टर्मिनस-आबूरोड और उधना-बालोतरा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों की भारी तादात को देखते हुए उधना-मावली, बांद्रा टर्मिनस-आबूरोड और उधना-बालोतरा (एक तरफा) स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। शुक्रवार को 26 जनवरी से तीन नई स्पेशल ट्रेने शुरू होंगी।   

विज्ञापन

 
गाड़ी संख्या 09015 उधना-मावली स्पेशल ट्रेन कल 26 जनवरी को उधना से 15.45 बजे रवाना होकर शनिवार शाम 05.30 बजे मावली पहुचेगी। यह ट्रेन सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद, नडियाद, अहमदाबाद, असारवा, हिम्मतनगर, डूंगरपुर और उदयपुर स्टेशन पर ठहराव करेगी। स्पेशल ट्रेन में 22 द्वितीय शयनयान समेत कुल 24 डिब्बे होगे।

गांधी संख्या 09035 बान्द्रा टर्मिनस-आबूरोड सुपरफास्ट ट्रेन शुक्रवार को बान्द्रा टर्मिनस से 21.45 बजे रवाना होकर शनिवार 09.30 बजे आबूरोड पहुचेगी। यह स्पेशल ट्रेन बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, महेसाना और पालनपुर स्टेशन पर ठहराव करेगी।  
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 09019 उधना-बालोतरा स्पेशल शुक्रवार को उधना से 14.00 बजे रवाना होकर शनिवार 06.00 बजे बालोतरा पहुचेगी। यह सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद, नडियाद, अहमदाबाद, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, मारवाड़ जं., लूनी और समदडी स्टेशन रुकेगी। इस ट्रेन में 22 द्वितीय शयनयान और 2 गार्ड डिब्बों समेत कुल 24 डिब्बे होगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें