नागौर जिले के मेड़ता उपखंड के गुरुवार को दो अलग-अलग जगह आग लग गई। आग लगने से पांच लाख का चारा जलकर खाक हो गया। वहीं चावंडिया में ज्वार की फसल में और रेड गांव में कबाड़ में आग लग गई। मेड़ता नगर पालिका में जब तक दमकल आग बुझाने पहुंची, तब तक फसल जलकर खाक हो गई।
मेड़ता क्षेत्र के चावंडिया गांव के विक्रम सिंह पुत्र हनुमान सिंह के खेत में रखे ज्वार में अचानक आग लग गई थी। इस आगजनी में पांच लाख की फसल जलने की सूचना है। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
इसी तरह राष्ट्रीय राजमार्ग 58 स्थित रैन गांव में एक एक खेत की बाड़ में दोपहर के समय अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पर मेड़ता से दमकल आई और आग पर काबू पाया। वहीं दूसरी तरफ धुंआ उठता देख बड़ी संख्या में मौके पर ग्रामीण जुट गए। स्थानीय लोगों ने आग पर पानी की टैंक से काबू पाया।