फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध की थैली खोलकर देखी तो दंग रह गई पुलिस

Sun, 12 Mar 2017 01:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
पाली पुलिस - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
पाली में दूध की थैली ले जा रहे दो युवकों की जांच की तो पुलिस भी उनके कारनामे पर दंग रह गई। दरअसल इस दूध में उन्होंने अफीम मिला रखी थी। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक पाली दीपक भार्गव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी 50 वर्षीय मांगीलाल है, जो कि गवाडा, पाली का रहने वाला है। वहीं, दूसरा आरोपी रामाराम उर्फ रामू उर्फ रामलाल बंजारा है। 40 वर्षीय आरोपी रामाराम निवासी पीपवली आचार्यान, बंजारों का खेड़ा, पाली का रहने वाला है। 
 
शनिवार रात को खिंवाडा थानाधिकारी राजूराम के नेतृत्व में पुलिस टीम गवाड़ा इलाके में सरहद मौजा में नाकाबंदी कर रही थी। तभी निपल की तरफ से एक मोटर साईकिल आते हुए नजर आई। जिस पर दो व्यक्ति सवार थे। जिन्हें रूकने का इशारा किया तो पीछे बैठा व्यक्ति उतरकर भागने का प्रयास करने लगा। यह देखकर पुलिस ने तत्काल उसे पीछा कर दबोच लिया। पूछताछ में वे दोनों घबरा गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
संदेह होने पर पुलिस ने राजाराम की तलाशी ली तब उसके पास एक प्लास्टिक की थैली में 850 ग्राम अफीम का दूध मिला, जिसे जब्त कर लिया। मामले में पुलिस ने रामाराम व मांगीलाल को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में रामाराम ने बताया कि यह माल पूराराम जणवा चैधरी निवासी गवाडा को देने की जानकारी दी। जिसे गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें