फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन मंदिर में डकैती की साजिश रचते चार युवक गिरफ्तार, एक भाग निकला

Sun, 12 Mar 2017 12:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
कोटा - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
कोटा जिले के आरके पुरम इलाके में जैन मंदिर में डकैती की साजिश रचते चार बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए है।
विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जितेन्द्र सिंह उर्फ लाला निवासी आरकेपुरम ई ब्लॉक, कोटा सिटी का है। उसके कब्जे से एक पिस्टल व तीन जिन्दा कारतूस बरामद हुए है। दूसरा आरोपी विजय सिहं कोली है, जो  महावीर नगर, कोटा का है। उससे तलवार जब्त की है। तीसरा आरोपी, वल्लभबाड़ी गुमानपुरा कोटा निवासी आरोपी रघु राठौड़ है। उससे चाकू बरामद किया है।

चौथे आरोपी इरफान खान उर्फ इमरान खान से छुरी बरामद की है, जो कि विज्ञान नगर, कोटा शहर का रहने वाला है। पांचवां आरोपी अनमोल उर्फ विशाल सक्सैना निवासी टैगोर नगर मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। आरोपियों के खिलाफ कई थानों में मारपीट व गम्भीर प्रकृत्ति के अपराध दर्ज हैं। मुल्जिमों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है। 
विज्ञापन


रात को आरकेपुरम थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि चार—पांच व्यक्ति आरकेपुरम कॉलोनी में स्थित पार्क में बैठ कर जैन मंदिर में डकैती की योजना बना रहे है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फिर घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पांचवां आरोप भाग निकला। यह कार्रवाई एएसपी कोटा शहर अनन्त कुमार, प्रशिक्षु आईपीएस चूनाराम जाट, थानाप्रभारी शौकत खान,सबइंस्पेक्टर कमल सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें