अजमेर के रामगंज थाना इलाके में एक युवती से सामूहिक दुराचार कर उसका अश्लील वीड़ियो बनाने तथा इस वीडियों को सार्वजनिक करने की धमकी देकर 10 लाख रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है।
थानाधिकारी अजयकांत रतूड़ी ने बताया कि आदर्श नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने उसके साथ बकरा मण्डी क्षेत्र में सामूहिक दुराचार का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता के अनुसार चार आरोपितों ने सूनसान जगह ले जाकर उसके साथ जबरन सामूहिक दुराचार किया और वीड़ियो भी बना लिया। आरोपित उसे क्लिपिंग सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते रहे और रुपए भी ऐंठ लिए।
युवती ने अब तक आरोपितों द्वारा 10 लाख रुपए हड़पने की शिकायत थाने में दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपित शैलेश उर्फ बिट्टू, रोहित और दो अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।