protest in jaipur for seize hotel
- फोटो : Amar Ujala
सिंधीकैंप इलाके में रविवार को होटल हयात रब्बानी में बीफ परोसने के आरोप में हुए हंगामे के बाद नगर निगम द्वारा होटल सील करने की कार्रवाई ने तूल पकड़ लिया। मंगलवार को मुस्लिम व अन्य संगठन होटल संचालक नईम रब्बानी के समर्थन में उतर गए और गर्वनमेंट हॉस्टल स्थित शहीद स्मारक पर विरोध प्रदर्शन किया।
जिसमें संगठनों के प्रतिनिधियों ने संबोधित करते हुए होटल में बीफ परोसने का मनगढंत आरोप लगाने की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। नईम रब्बानी ने कहा कि रविवार रात को होटल के कर्मचारियों ने भोजन में मीट बनाया था। जिसे कर्मचारी कासिम बाहर कचरा पात्र में फेंकने गया था। तभी बाहर मौजूद कमल दीदी ने मीट के अवशेष देखकर कर्मचारी कासिम से नाम पूछा और फिर बीफ परोसने का आरोप लगाते हुए अपने समर्थकों के साथ होटल में घुस गई।
वहां रिसेप्शन पर मौजूद मैनेजर वसीम से हाथापाई की। इसके बाद स्थानीय पार्षद के प्रभाव में नगर निगम ने होटल सील कर दिया। नईम का कहना है कि कमल दीदी और उनके कार्यकर्ताओं ने मनगढंत तरीके से गाय का मीट परोसने का आरोप लगाया।
उधर, पुलिस ने मामले में कासिम व वसीम को हिरासत में ले लिया। वहीं, मीट के अवशेष को सिंधीकैंप थाना पुलिस ने एफएसएल में जांच के लिए भिजवाए है। नईम की ओर से भी सिंधीकैंप थाने में कमल दीदी और स्थानी पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसमें कार्रवाई की मांग की है।