फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑर्डर किया था आईफोन, डिब्बे में मिले कागज के टुकड़े

Sun, 12 Mar 2017 11:01 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र के बांद्रा एक शख्स ने एड देखने के बाद आईफोन ऑर्डर किया, लेकिन जब उसने डिब्बा खोला तो उसमें जो निकला उसे देकर वह दंग रह गया। दरअसल, डिब्बे में कागज के टुकड़े निकले। इस आरोप में पुलिस ने सभ्यसाची मिस्त्री नाम के शख्स को चार हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मिस्त्री फर्जी एड पोस्ट करके लोगों से मोटी रकम वसूला करता था।
विज्ञापन


इस बार मिस्त्री की पकड़ में ऐसा लड़का आया जो उसकी फर्जी एड पर लगा आईफोन 6एस खरीदना चाहता था। इसकी कीमत मिस्त्री ने 40 हजार रुपये रखी। बता दें कि इस फोन की कीमत साल 2016 में दुगनी थी। शख्स ने भरोसा कर लिया और वो मिस्त्री के संपर्क में आ गया। पीड़ित ने मिस्त्री के अकांउट में 34 हजार रुपये डलवा दिए और डिलीवरी का वेट करने लगा। और जब उसने डिब्बा खोल कर देखा तो हाथ में कागज के टुकड़े थे।

पुलिस ने आरोपी मिस्त्री के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420 और 66 डी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि सभ्यसाची लंबे समय से फर्जी एड लगाने का धंधा करता आ रहा था। गिरफ्तारी के वक्त सभ्यसाची से बैंक के कई कार्ड्स और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभ्यसाची को पकड़ने के लिए बैंकों की मदद ली। सच सामने आया कि लोगों से पैसे मंगवाने के लिए उसने कई अकांउट खोले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें