भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को जोबनेर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ( ईओ ) मुकेश नागर और एक निजी कंपनी के कर्मचारी सेल्स एक्जीक्यूटिव प्रवीण शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी सूत्रों के अनुसार कुछ दिनों पहले जोबनेर नगर पालिका ने जेसीबी मशीन खरीदी थी। इसकी एवज में मोटा कमीशन लेने—देने का मामला था। जिसकी शिकायत एसीबी टीम को मिल गई। शुक्रवार को निजी कंपनी का कर्मचारी नगर पालिका द्वारा उनकी कंपनी से मशीन खरीदने की वजह से उसका कमीशन देने नगर पालिका के जोबनेर स्थित आॅफिस पहुंचा। कमीशन की यह रकम करीब 40 हजार रुपए बताई जा रही है। ज्यों ही यह रकम ईओ मुकेश नागर तक पहुंची। तभी ईशारा मिलने पर एसीबी ने मुकेश और कंपनी के एक्जीक्यूटिव को पकड़ लिया। मामले में उनसे पूछताछ की जा रही है।