फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल की बच्ची के सामने पिता ने की मां की हत्या

Fri, 03 Mar 2017 10:54 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजधानी जयपुर में गुरुवार का दिन हत्या और आगजनी के नाम रहा। जहां अल सवेरे एक व्यक्ति ने अपनी पांच साल की बेटी की आंखों के सामने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद बेटी को साथ लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने महिला की लाश कमरे में पड़े देखकर पुलिस  को सूचना दी। तब सोढाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शव की शिनाख्त सरवनी बर्मन के रूप में हुई है, जो कि मूल रुप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी। यहां पति सजल बर्मन के साथ चंबल पावर हाउस के पास एक मकान में किराए से रहती थी। उनके एक पांच साल की बेटी भी है, जो कि वारदात के बाद से अपने पिता सजल के साथ गायब बताई जा रही है। पुलिस का मानना है कि देर रात पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति बेटी को लेकर भाग निकला।

हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी है। महिला सरवनी का शव बंद कमरे में था। आज सुबह  कोई कमरे से बाहर नहीं आया तब पड़ोसियों ने कमरे में  जाकर देखा तो हत्या का पता चला। पुलिस  के मुताबिक महिला की हत्या गला घोंटकर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें