फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के फरमान के बाद एक सप्ताह में धरे गए 570 आरोपी

Tue, 07 Mar 2017 02:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
Rajasthan Minister Gulab Chand Kataria - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सप्ताह भर पहले राज्य सरकार की ओर से दिए गए फरमान का असर पुलिस महकम पर नजर आने लगा है। पुलिस ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई कर वांछित 570 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

प्रदेशभर में इन दिनों विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान छेड़ा हुआ है। इसके लिए जिलों में पुलिस टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों ने एक सप्ताह में विभिन्न अपराधों में 570 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
 
राज्य के सभी पुलिस अधीक्षकों को विडियों कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा महिलाओं के साथ छेड़छाड़, शराब तस्करी एवं अवैध विक्रय में लिप्त, जुआ व सट्टे खेलने वाले एवं अवैध हथियार रखने वालों पर तत्परता से कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस मुख्यालय द्वारा दिए गए थे। 
विज्ञापन


पुलिस ने राज्य में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते पाये गये 6 व्यक्तियों, शराब तस्करी एवं अवैध विक्रय में लिप्त 106 व्यक्तियों, जुआ व सट्टे खेलने वाले 378 व्यक्तियों एवं अवैध हथियार रखने वाले 80 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा विभिन्न अपराधों में गिरफ्तार 570 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें