ड्राइवर ने ऐसी हरकत की कि लड़की चलते ऑटो में ही 'मर्दानी' बन गई और उसने उसकी इतनी धुनाई की कि उसे अपनी नानी याद आ गई। घटना हरियाणा के पानीपत की है। सनौली रोड पर ऑटो में सवार एक लड़की को फोन पर अश्लील वीडियो दिखाने का प्रयास कर रहे एक युवक की लड़की ने धुनाई कर डाली। घटना का पता लगने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने भी युवक को धुना।
उसको पुलिस के हवाले करने की बात कही। बाद में लड़के ने लड़की के पैर पकड़कर माफी मांगी। इसके बाद पुलिस को शिकायत नहीं दी गई और युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया। सनौली रोड पर सोमवार को एक लड़की अपनी मां के साथ ऑटो में बैठ कर सनौली की तरफ जा रही थी। ऑटो में एक युवक भी सवार था। आरोप है कि युवक ने ऑटो में ही अपने मोबाइल पर अश्लील वीडियो चलाई और लड़की को दिखाने का प्रयास किया।
कुछ देर तक लड़की चुपचाप बचने का प्रयास करती रही, लेकिन युवक की हरकतों से परेशान लड़की ने ऑटो रुकवाया और युवक को पकड़ उसकी धुनाई कर डाली। लड़की के युवक को पीटते देख भीड़ जमा हो गई। वारदात का पता लगने पर लोगों ने भी उसे धुन डाला। उसे पुलिस के हवाले करने की बात कही। युवक ने लोगों से माफी मांगी। लोगों ने युवक से लड़की के पैर पकड़वाकर माफी मंगवाई।