फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: छेड़छाड़ कर राजीनामा का दबाव बनाया, जब महिला नहीं मानी तो दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

Mon, 07 Nov 2022 09:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

राजस्थान के धौलपुर जिले में एक विवाहिता के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। विवाहिता ने सोमवार शाम को महिला थाने में तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर जिले में एक विवाहिता के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। विवाहिता ने सोमवार शाम को महिला थाने में तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कराया है। इनमें से एक आरोपी ने 1 साल पहले भी विवाहिता के साथ छेड़छाड़ की थी। इस बारे में उसने मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद से ही आरोपी विवाहिता पर राजीनामा का दबाव बना रहा था। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्जकर नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


विवाहिता ने थाने में दर्ज कराई एफआईआर में बताया, साल 2021 में देवेंद्र नाम के युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। इसको लेकर उसने थाने में केस दर्ज कराया था। केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी उस पर राजीनामा का दबाव बना रहा था। पीड़िता ने बताया, रविवार रात करीब नौ बजे वह घर पर अकेली थी। इस दौरान छेड़छाड़ का आरोपी देवेंद्र अपने साथी राजेश और बलवीर के साथ उसके घर में घुस गया।

तीनों आरोपियों ने देसी कट्टे के दम पर उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। इस दौरान उसका पति घर आया तो उसने विरोध किया। इस पर उन्होंने बेरहमी से उनकी पिटाई कर दी। महिला थाना प्रभारी मंजू फौजदार ने बताया, पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्जकर लिया गया है। सोमवार शाम को पीड़िता का मेडिकल कराया गया। महिला की रिपोर्ट में नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें