फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: जयपुर में सड़क पर युवक को गोली मारकर बाइक सवार लड़का-लड़की फरार, जबड़े में फंसी बुलेट

Tue, 04 Apr 2023 04:03 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में मामूली कहासुनी पर फिल्मी स्टाइल में टशन दिखाते हुए मोटरसाइकिल सवार लड़का-लड़की ने एक युवक को बीच सड़क गोली मार दी। घटना सांगानेर सदर इलाके की है। कहासुनी और गाली-गलौज के बाद पिस्तौल निकालकर आरोपियों ने युवक के जबड़े में बुलेट को शूट कर दिया।
विज्ञापन
जयपुर में युवक को गोली मारकर बाइक सवार लड़का-लड़की फरार, जबड़े में फंसी बुलेट। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अचानक हुई फायरिंग से बुलेट सीधा युवक के जबड़े को तोड़कर अंदर फंस गई। फायरिंग के बाद पकड़े जाने के डर से दोनों आरोपी लड़का-लड़की मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल युवक का साथी उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां से गंभीर हालत होने के कारण उसे रेफर कर सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। इस वारदात में सांगानेर सदर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। बाइक नंबरों और हुलिए के साथ ही CCTV फुटेज खंगालकर लड़का-लड़की की खोजबीन की जा रही है। 
विज्ञापन




मोजमाबाद के मोहन गुर्जर को मारी गोली

सांगानेर सदर थाना पुलिस के मुताबिक जयपुर ज़िले के मोजमाबाद निवासी मोहन गुर्जर (22 साल) पुत्र नन्दाराम को गोली मारी गई है। 31 मार्च को मोहन गुर्जर अपने दादा के साथ भेड़ों को छोड़ने बालावाला गांव गया था।  1 अप्रैल को वह अपने साथी सेठालाल के साथ मोटरसाइकिल से घर का कुछ सामान लेने गया था। रात करीब 8:30 बजे खरीदारी कर दोनों साथी बाइक से घर लौट रहे थे। तभी लाखना गांव से आधा किलोमीटर दूर उन्होंने अपनी बाइक रोकी। मोहन गुर्जर मोबाइल पर बात करने लगा और सेठालाल कुछ दूर टॉयलेट करने के लिए चला गया। तभी पीछे से एक बाइक पर तकरीबन 25 साल का लड़का और जींस-टीशर्ट पहने हुए करीब 22 साल की लड़की वहां पर आए। मोटरसाइकिल को लड़का-लड़की उनके पीछे रोककर बोले कि तुम लोग यहां पर क्या कर रहे हो ? उन्होंने जबाव दिया कि पास में ही हमारी भेड़ें हैं।

कहासुनी और गाली-गलौज के बाद गोली मारकर लड़का-लड़की फरार

मोटरसाइकिल पर आए लड़का-लड़की ने मोहन गुर्जर से गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। आरोपी लड़के ने खुद को पंडित बताया और कहा कि जहां खड़े हो, यह प्रोपर्टी मेरी है।  इस पर उनमें कहासुनी हो गई, तभी गालियां देते हुए आरोपी लड़के ने अपनी कमर से अचानक पिस्तौल निकालकर मोहन गुर्जर पर फायर कर दिया। गोली मोहन के जबड़े में लगने से वह लहूलुहान होकर ज़मीन पर गिर गया। तभी फायरिंग की आवाज सुनकर मोहन का साथी सेठालाल भागकर वहां आया। तो बाइक सवार लड़का-लड़की पकड़े जाने के डर से तेजी से कच्चे रास्तों में होकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


गोली निकालने के लिए SMS हॉस्पिटल में ऑपरेशन, हमलावरों की तलाश

मोहन का साथी सेठालाल उसे लहूलुहान हालत में मदरामपुरा स्थित बागड़ा हॉस्पिटल लेकर पहुंचा। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे एसएमएस हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। एसएमएस हॉस्पिटल में घायल मोहन गुर्जर का इलाज चल रहा है।  आपराधिक वारदात होने के कारण मेडिकल सूचना पर पहुंची पुलिस ने पर्चा बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस हमलावर लड़का-लड़की की तलाश में जुटी है। मामले में पुलिस जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर धीरेन्द्र सिंह के मुताबिक हॉस्पिटल से पर्चा बयान और लिखित शिकायत के आधार पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मोहन गुर्जर के जबड़े में गोली फंसने के कारण उसका ऑपरेशन हुआ है।  बोलने की हालात में आने पर उसके बयान भी दर्ज किए जाएंगे। पुलिस टीम गोली मारने वाले लड़का-लड़की की तलाश में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें