फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: सीपी जोशी ने कहा- जनता ने PM के सामने कांग्रेस को उखाड़ने का संकल्प लिया, जनकल्याणकारी योजनाएं भी बताई

Wed, 10 May 2023 08:28 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सीपी जोशी ने एनएस विक्रांत पर मुगलों के प्रतीक को हटाकर भगवा पताका फहराने की बात कहते हुए केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में कहा कि मनरेगा, उज्जवला सब्सिडी, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा सहित बहुत सी योजनाओं का पैसा सीधा लाभार्थी के खाते में पहुंच रहा है। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के जनप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाथद्वारा और आबूरोड आगमन पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी का साफा पहनाकर और बजरंगबली जी की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। आबूरोड सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड, छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां, प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर, राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर सहित पार्टी पदाधिकारियाों ने पीएम मोदी स्वागत किया। 

सीपी जोशी ने विकास कार्यों को ऐतिहासिक बताया

विज्ञापन

आबूरोड स्थित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रधानमंत्री मोदी का राजस्थान की वीर धरा देवभूमि पर अभिनंदन और स्वागत किया। इस दौरान अपने संबोधन में प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर बोलते हुए कहा कि राजस्थान की जनता आज प्रधानमंत्री मोदी के सामने कांग्रेस की अत्याचारी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेने आई है। नाथद्वारा में मोदी जी द्वारा किए गए शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रमों को आजादी से पूर्व की  लंबित मांग बताते हुए इसे ऐतिहासिक कार्य बताया। 

शिवालय तोड़ने की घटना का विरोध
प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने मालवा से मेवाड़ और मारवाड़ को जोड़ने वाली रेलवे लाइन शिलान्यास की मांग पूरी करने सहित मंदिरों के जीर्णोद्धार, डेडीकेटेड फ्रेड काॅरिडोर, एक्सप्रेस-वे और तीर्थ स्थलों के जीर्णोद्धार को प्रदेश की जनता के लिए बड़ी सौगात बताया। वहीं दूसरी ओर उन्होने गहलोत सरकार द्वारा सालासर में हनुमान भगवान के दरबार को तोड़ने की घटना पर सरकार पर हमला किया। अलवर और करौली में कांग्रेस सरकार द्वारा शिवालयों को तोड़े जाने की घटनाओं की निंदा करते हुए प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए मोदी जी का प्रदेश की जनता की ओर से धन्यवाद दिया। 

जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया

विज्ञापन

इस दौरान सीपी जोशी ने एनएस विक्रांत पर मुगलों के प्रतीक को हटाकर भगवा पताका फहराने की बात कहते हुए केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में कहा कि मनरेगा, उज्जवला सब्सिडी, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा सहित बहुत सी योजनाओं का पैसा सीधा लाभार्थी के खाते में पहुंच रहा है, जिसका श्रेय राहत कैंपों के नाम पर गहलोत सरकार लूटना चाह रही है। गहलोत सरकार को बाड़मेर के पचपदरा के राहत कैंप में एक व्यक्ति की मौत जिम्मेदार बताते हुए गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दोहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें