फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COVID19: राजस्थान सरकार की नई गाइडलाइन, 30 नवंबर तक इन चीजों पर रहेगी पाबंदी

Sun, 01 Nov 2020 09:59 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच राजस्थान की गहलोत सरकार ने रविवार को लॉकडाउन की नई गाइडलाइन जारी की। इसके मुताबिक, 16 नवंबर तक नियमित कक्षाओं के लिए स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। वहीं, स्विमिंग पूल, सिनेमा हॉल, मल्टिप्लेक्स, मनोरंजन पार्क आदि 30 नवंबर तक बंद रहेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने निवास पर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण की स्थिति, ‘नो मास्क-नो एंट्री’ तथा ‘शुद्ध के लिए युद्ध’ अभियान की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के इस चुनौतीपूर्ण समय में प्रदेशवासियों की जीवन की रक्षा सरकार के लिए सर्वोपरि है।


सीएम गहलोत ने कहा, जर्मनी, यूके, फ्रांस, इटली, स्पेन जैसे विकसित देशों में कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो गई है। कई देशों को तो फिर से लॉकडाउन लगाने पर मजबूर होना पड़ा है। हमारे यहां भी ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो जाए, इसे देखते हुए हमें भी सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन


वहीं, मुख्यमंत्री ने पटाखों से निकलने वाले विषैले धुएं से कोविड-19 संक्रमित रोगियों एवं आमजन के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए प्रदेश में पटाखों की बिक्री एवं आतिशबाजी पर रोक लगाने और बिना फिटनेस के धुआं उगलने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
 

 

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में रविवार को कोरोना संक्रमण के 1754 नए मामले सामने आए और 10 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1,98,747 हो गई है, जबकि मरने वालों का आंकड़ा 1917 पहुंच गया है। राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 15,255 है। वहीं 1,81,575 लोग अब तक संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें