फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suicide: झगड़े के बाद पति कुएं में कूदा तो पत्नी ने भी लगा दी छलांग, दोनों की मौत, छह महीने पहले हुई थी शादी 

Mon, 14 Mar 2022 04:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

पाली के रोहट उपखंड में झगड़े के बाद दंपति ने आत्महत्या कर ली। युवक युवक की बहन दोनों को रुकने के लिए आवाज लगाती रही, लेकिन उन्होंने नहीं सुना। देखते ही देखते दोनों कुएं में कूद गए, जिससे उनकी मौत हो गई।  
विज्ञापन
दंपति ने कुएं में कूदकर जान दी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाली के रोहट उपखंड में एक दंपति ने कुएं में कूदकर जान दे दी। दोनों की छह महीने पहले ही शादी हुई थी। एक दिन पहले किसी बात को लेकर दंपति में झगड़ा हो गया था। इससे नाराज पति कुएं में कूद गया। इसके बाद पत्नी ने भी छलांग लगा दी। इससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना रोहट उपखंड के फेकारिया गांव की है। यहां जोगी समाज के एक युवक की छह महीने पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से दंपति खुशी-खुशी जीवन बिता रहा था, लेकिन रविवार को दोनों का किसी बात पर झगड़ा हो गया। इससे नाराज युवक कुएं की ओर दौड़ा और उसमे कूद गया। इसके बाद उसके पीछे आ रही  पत्नी भी कुएं में कूद गई। 

भाई और भाभी को बदहवास हाल में दौड़ते देखकर युवक की बहन भी उनके पीछे दौड़ी। वह लगातार दोनों को रुकने के लिए आवाज लगाती रही, लेकिन दोनों नहीं रुके। उसके दूखते ही दूखते भाई और भाभी कुएं में कूद गए। वह सिर्फ चिल्लाती रह गई। इसके बाद उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। दोनों की मौत से कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने कुएं से शव बाहर निकाले और पीएम के लिए भेजे गए। रोहट थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान लिए जाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें