फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COVID-19: चीन में फिर बढ़ रहा कोरोना, सीएम गहलोत बोले- केंद्र आवाजाही को नियंत्रित करने का करें विचार

Mon, 14 Mar 2022 04:01 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

चीन में एक बार फिर कोरोना केस में बढ़ोतरी हुई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि चीन में कोरोना केस बढ़ना चिंताजनक है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन में एक बार फिर कोरोना केस में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चिंता जताई है। सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि केंद्र सरकार को चीन में कोरोना हालातों के देखते हुए वहां से आवागमन नियंत्रित करने पर विचार करना चाहिए। 

विज्ञापन

सीएम गहलोत ने लिखा कि दुनियाभर में कोविड मामले कम हुए हैं। वहीं चीन में कोरोना केस बढ़ना चिंताजनक है क्योंकि दो साल पहले कोरोना वायरस की शुरुआत भी यहीं से हुई थी। बता दें कि चीन में रविवार को करीब 3400 नए केस सामने आए हैं। चीन में दो साल बाद इतने अधिक केस पहली बार दर्ज किए गए हैं।


जानकारी के अनुसार कुछ शहरों में सख्ती बढ़ाई जा रही है। चीन के शंघाई में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। शहरों में लॉकडाउन लगाया जा रहा है। दूसरी ओर राजस्थान में गहलोत सरकार ने छूट दी है। कक्षा पहली से बारहवीं तक के स्कूलों के साथ-साथ होटल और सिनेमा हॉल खोल दिए गए हैं। 

विज्ञापन


जारी हो सकती है राजस्थान में नई गाइडलाइन
दूसरी ओर सीएम के ट्वीट के बाद यह भी आशंका जताई जा रही है कि राजस्थान में होली को लेकर नई गाइडलाइन जारी की जा सकती है। बताया जा रहा है कि कोरोना प्रोटोकॉल की पालना को लेकर सीएम गहलोत ने डॉक्टरों और सीएमएचओ से सलाह ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें