फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में कोरोना वायरस के 35 नए मामले, एक और मरीज की मौत

Wed, 06 May 2020 12:08 PM IST
आसिम खान पीटीआई, जयपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बुधवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई जिससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 90 हो गई है। इस बीच 35 नए मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 3,193 हो गई है।

विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि सवाई माधोपुर में एक संक्रमित की मौत हुई। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 50 हो गया है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।

इस बीच राज्य में बुधवार सुबह नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 35 नए मामले आए जिनमें जयपुर में 22, पाली में सात, डूंगरपुर और अजमेर में दो-दो तथा अलवर और चित्तौड़गढ़ में एक-एक नया मामला शामिल है। इसके साथ राज्य में अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या 3,193 हो गई है।
विज्ञापन


राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इटली के नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें