फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19: जयपुर में 128 कैदी और वरिष्ठ जेल अधिकारी संक्रमित

Sun, 17 May 2020 09:59 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

  • जयपुर जिला जेल में 128 कैदी संक्रमित
  • शुक्रवार तक राज्य में सामने आए नए मामलों का 40 फीसदी
  • एक वरिष्ठ जेल अधिकारी भी संक्रमित
विज्ञापन
coronavirus - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जयपुर जिला जेल में पिछले दो दिनों में कोविड-19 से कुल मिलाकर 128 कैदी संक्रमित हुए हैं, जो शुक्रवार तक राज्य में सामने आए 332 नए मामलों का 40 फीसदी है। राज्य में पिछले 48 घंटों में संक्रमण का दूसरा सबसे बड़ा कलस्टर प्रवासी मजदूरों का है, जो विभिन्न राज्यों से अपने मूल निवास पर लौटे हैं। 

विज्ञापन


अधिक उम्र वाले 24 कैदियों को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, बाकी बचे कैदियों की जेल प्रांगण में ही निगरानी की जा रही है। इसके अलावा, शनिवार को कोरोना से संक्रमित पाए गए एक वरिष्ठ जेल अधिकारी का भी इलाज चल रहा है। 


स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए राहत की बात यह है कि, जिला जेल के निकट स्थित जयपुर केंद्रीय जेल से लिए गए जांच नमूनों से, किसी के भी संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि इस जेल में 1172 कैदी हैं।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी (जयपुर-1) नरोत्तम शर्मा ने कहा कि जिला जेल में 11 मई को जब पहला मामला सामने आया तो, हमने सभी कैदियों और स्टाफ की स्क्रीनिंग और जांच शुरू कर दी। जेल में ही उपचार केंद्र के होने से हम वायरस को अधिक फैलने से रोक पाए। शर्मा पिछले दो दिनों से जेल में अपनी टीम के साथ निगरानी में लगे हुए हैं। 

जिला जेल में फिलहात 423 कैदी है, जिनमें से कुछ हाल ही में लाए गए हैं। जिला जेल में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए पहले दो कैदियों में से एक को 13 अप्रैल को जमवा रामगढ़ से लाया गया था। 

वहीं, संक्रमित पाए गए दूसरे कैदी को बजाज नगर से गिरफ्तार किया गया था और 10 मई को 18 अन्य कैदियों के साथ उसे एक कोठरी में रखा गया था। इसके बाद अगले दिन उसके संक्रमित होने की बात पता चली। जिन 18 लोगों के साथ वह कोठरी में था, उनमें से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें