फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Rajasthan: जयपुर जिला जेल में मिले 48 पॉजिटिव, राज्य में 91 नए मामले

Sat, 16 May 2020 11:27 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस से देशभर में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस के 91 और मामले सामने आए जिससे राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 4838 हो गई है। वहीं जयपुर की जिला जेल में 48 संक्रमित मिलने से जेल अधिकारियों में खलबली मच गई है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह नौ बजे तक जयपुर में कुल 55, डूंगरपुर में 21, उदयपुर में नौ, सिरोही में दो और कोटा, झुंझुनू तथा भरतपुर में एक-एक नया मामला सामने आया। जयपुर के 55 नए मामलों में से 48 तो जिला जेल से ही सामने आए हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य में बीते तीन दिन में लगातार एक ही दिन में 200 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। वहीं राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 125 हो गई है। अकेले जयपुर में ही कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 63 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 10 रोगियों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। राजस्थान में कोरोना वायरस के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ 61 वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर और जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है।
विज्ञापन


राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें