फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस: राजस्थान में पहले मामले की पुष्टि के बाद सीएम गहलोत ने की उच्च स्तरीय बैठक

Tue, 03 Mar 2020 03:22 PM IST
आसिम खान पीटीआई, जयपुर
विज्ञापन
Coronavirus - फोटो : PTI
विज्ञापन

राजस्थान में कोरोनावायरस मरीज मिलने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वास्थ्य अधिकारियों को बीमारी को लेकर केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। अशोक गहलोत ने अपने निवास पर इसको लेकर उच्च स्तरीय बैठक की। 

विज्ञापन


बैठक में गहलोत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोनावायरस के संबंध में केंद्र सरकार की गाइडलाइन को पूरी तरह फॉलो किया जाए। किसी भी व्यक्ति में इस वायरस से संबंधित कोई लक्षण नजर आए तो उसकी पूरी स्क्रीनिंग करवाई जाए। 

उन्होंने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग यह सुनिश्चित करे कि कोरोनावायरस को लेकर जनता में किसी तरह का भय न हो। विभाग पूरी मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराए ताकि स्क्रीनिंग से लेकर इलाज में कोई कमी नहीं आए।
विज्ञापन


जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में की गई जांच में इटली से आया 69 वर्षीय पर्यटक कोरोनावायरस संक्रमित पाया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि इटली से आए रोगी की ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी लेकर उन लोगों की स्क्रीनिंग की जाए, जिनसे यह व्यक्ति प्रदेश में अपनी यात्रा के दौरान सम्पर्क में आया। 

उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था की जाए कि स्क्रीनिंग के दौरान अन्य किसी व्यक्ति में इस वायरस के लक्षण दिखाई दें तो उसे होम आईसोलेशन अथवा हॉस्पीटल में आईसोलेशन वार्ड में रखा जाए। गहलोत ने सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर भण्डारी और वरिष्ठ चिकित्सों को निर्देश दिए कि स्क्रीनिंग एवं संदिग्ध रोगियों को आईसोलेशन में रखने के पुख्ता बंदोबस्त किए जाएं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें