फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: ठेकेदार ने PWD एक्सईन से मारपीट कर मांगे 5 लाख, इंजीनियर बोले- कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे पेन डाउन

Wed, 07 Jun 2023 06:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

सार

पीडब्ल्यूडी एक्सईन एचएल अग्रवाल ने बताया कि 5 जून को वह पीडब्ल्यूडी के चैंबर में बैठे थे। इस दौरान ठेकेदार अर्पित शर्मा और उसके साथ अन्य साथी चैंबर में आए, गाली-गलौज करने के बाद उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उनसे पांच लाख रुपये की मांग भी की थी।
विज्ञापन
कोतवाली पहुंचे इंजीनियर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारां जिले में पीडब्ल्यूडी एक्सईन के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। अधिकारी के साथ हुई मारपीट की घटना से गुस्साएं पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारी पीड़ित एक्सईन एचएल अग्रवाल के साथ बुधवार को कोतवाली थाने पहुंचे। इस दौरान उनहोंने ठेकेदार अर्पित शर्मा और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एक्सईन ने ठेकेदार पर राजकीय कार्य में बाधा डालने, मारपीट और रुपए का मांगने का आरोप  लगाया है। कर्मचारियों ने ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस को पेन डाउन करने की चेतावनी भी दी है। 

विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी एक्सईन एचएल अग्रवाल ने बताया कि 5 जून को वह पीडब्ल्यूडी के चैंबर में बैठे थे। इस दौरान ठेकेदार अर्पित शर्मा और उसके साथ अन्य साथी चैंबर में आए, गाली-गलौज करने के बाद उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने ऐसा क्यों किया इसका कारण भी मुझे नहीं पता है।

पीड़ित एक्सईन ने कहा कि ठेकेदार अर्पित शर्मा और एक अन्य ठेकेदार ने मारपीट करते हुए पांच लाख रुपये देने की मांग की, रुपये नहीं देने पर उन्होंने मारपीट की। 
विज्ञापन


कोतवाली एएसआई सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि पीडब्ल्यूडी एक्सईन की ओर से कोतवाली में ठेकेदार अर्पित शर्मा के खिलाफ मारपीट करने, राजकीय कार्य में में बाधा पहुंचाने और 5 लाख रुपये मांगने की रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें