फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: शेखावत को कांग्रेस विधायक मीणा और कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे, करौली में NSUI ने किया विरोध

Thu, 24 Aug 2023 10:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

गंगापुर सिटी में विधायक और सीएम के सलाहकार रामकेश मीणा के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखवात को काले झंडे दिखाए गए। विरोध प्रदर्शन से शेखावत नाराज हो गए। उन्होंने जिला कलेक्टर और एसपी से कहा कि प्रशासन विधायक के दबाव में काम कर रहा है।
विज्ञापन
काला चश्मा लगाकर ईआरसीपी का बैनर थामे हुए विधायक रामकेश मीणा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को ईआरसीपी को लेकर राजस्थान में दो जगह विरोध का सामना करना पड़ा है। गंगापुर सिटी में कांग्रेस विधायक रामकेश मीणा और कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। वहीं, करौली में NSUI कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।

विज्ञापन


गंगापुर सिटी में स्थानीय विधायक और सीएम के सलाहकार रामकेश मीणा के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखवात को काले झंडे दिखाए गए। विरोध प्रदर्शन से केंद्रीय मंत्री नाराज हो गए। उन्होंने जिला कलेक्टर और एसपी को खरी-खरी सुनाई। केंद्रीय मंत्री का आरोप है कि जिला प्रशासन विधायक के दबाव में काम कर रहा है। शेखावत ने कहा कि विपक्ष के नेताओं को सुरक्षा नहीं दी जा रही है। ऐसे में जनता को कैसे सुरक्षा देंगे ?

शेखवात ने कहा विधायक के दबाव में केंद्रीय मंत्री के प्रोटोकॉल भी जिला प्रशासन भूल गया है। दूसरी तरफ करौली में मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का काफिला शहर के लक्ष्मी पैलेस मैरिज गार्डन के सामने से गुजरने वाला था। इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ता अचानक काफिले के सामने काले झंडे लेकर आ गए और मंत्री शेखावत के सामने झंडे लहराने लगे। साथ ही ईआरसीपी योजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग को लेकर विरोध करने लगे। इसके बाद पुलिस और केंद्रीय मंत्री शेखावत के सुरक्षा गार्ड्स ने हालात को संभालते हुए काले झंडे दिखा रहे कार्यकर्ताओं को खदेड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें