राजस्थान अल्पसंख्यक आयोग चेयरमैन और विधायक रफीक खान ने यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर जयपुर में मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी लोगों को अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार है। इसलिए सभी को विचार व्यक्त कर अपनी बात कह सकते हैं। संविधान में कोई भी संशोधन होता है तो उसे लेकर बातचीत की जाती है।
आज बहुत सारे लोग देश भक्ति के नाम पर ठेकेदार बनकर बैठ गए हैं। जिन लोगों ने आजादी में कुछ नहीं किया था वे लोग आज देश को बेचने का काम कर रहे हैं। हिंदू मुसलमान के नाम पर झगड़े करवा रहे हैं। देशभक्ति की खबू सारी बाते हो रही हैं। लेकिन, अगर इंडिया गेट पर जाकर देखा जाए तो 60 हजार से ज्यादा मुसलमान शहीदों के नाम लिखे हुए हैं।