फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पूनिया बोले- कांग्रेस गांधी परिवार के सामने नतमस्तक, सोनिया को बहुसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार नहीं दिखते

Sat, 14 May 2022 05:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सतीश पूनिया ने कहा, सोनिया गांधी कह रहीं हैं कि तुष्टिकरण की राजनीति हो रही है। क्या उन्हें यह नहीं पता कि कांग्रेस सरकार के शासन में राजस्थान के कई जिलों में हिंसा भड़की। क्या सोनिया गांधी को प्रदेश में बहुसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार नहीं दिखते? 
विज्ञापन
सतीश पूनिया ने सोनिया गांधी पर बोला हमला। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के चिंतन शिविर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा दिए गए बयानों पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, चिंतन शिविर में वही रटी-रटाई बातें की गईं जिनसे गांधी परिवार खुश होता है। पार्टी में परिवारवाद इस कदर हावी है कि पूरी कांग्रेस गांधी परिवार के सामने नतमस्तक है। इससे आगे कांग्रेस की न कोई सोच है और न कोई विजन है, सिर्फ परिवारवाद की राजनीति के इर्द-गिर्द ही कांग्रेस सिमट गई है।

विज्ञापन


सतीश पूनिया ने कहा, परिवारवाद, तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार के कारण ही कांग्रेस पूरे देश से सिमट चुकी है। आने वाले विधानसभा चुनाव के बाद राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस की हार होगी और देश कांग्रेस मुक्त हो जाएगा। 
विज्ञापन



उन्होंने कहा, सोनिया गांधी कह रहीं हैं कि तुष्टिकरण की राजनीति हो रही है। क्या उन्हें यह नहीं पता कि कांग्रेस सरकार के शासन में करौली, जोधपुर, भीलवाड़ा, भरतपुर और नोहर में हिंसा भड़की। कोटा में पीएफआई की रैली को इजाजत किसने दी, क्या सोनिया गांधी को प्रदेश में बहुसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार नहीं दिखते? इन क्षेत्रों के हिंसा पीड़ितों से अशोक गहलोत आज तक मिलने नहीं गए।
 
सोनिया गाधी गहलोत से कर्जमाफी का वादा पूरा कराएं
हिंसा करने वाले लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। सरकार सिर्फ लीपापोती कर रही है, एक पक्ष के दोष को छुपाने के लिए दूसरे पक्ष के लोगों को फंसाया जा रहा है। एक वोट बैंक के लिए कांग्रेस तुष्टिकरण कर रही है। उन्होंने ने कहा, सोनिया गांधी को चिंतन शिविर से कोई संदेश देना है तो वह अशोक गहलोत से कहें कि किसान कर्जमाफी का वादा पूरा करें।
विज्ञापन




दुष्कर्म का आरोप, फिर भी गिरफ्तार नहीं हो रहे विधायकों के बेटे
सतीश पूनिया ने कहा, अशोक गहलोत को याद रखना चाहिए कि देश पर इमरजेंसी कांग्रेस के शासन में थोपी गई थी। अब कांग्रेस के शासन में ही राजस्थान में जनहिते के मुद्दों की आवाज उठाने वाले पत्रकारों और भाजपा नेताओं के खिलाफ षडयंत्र करके झूठे मुकदमे दर्ज करवाए जा रहे हैं। कांग्रेस के कई विधायकों के बेटों को दुष्कर्म के मामलों में आरोपी होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें