फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chintan Shivir: कांग्रेस के दिग्गज नेता पहुंचे उदयपुर, तैयारियों पर करेंगे बैठक, 13 से इन मुद्दों पर 'मंथन'

Wed, 04 May 2022 02:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

उदयपुर में 13 से 15 मई तक कांग्रेस के नव संकल्प चिंतन शिविर का आयोजन होगा। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अलावा छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी शिविर में मौजूद रहेंगे। पार्टी के 400 से ज्यादा नेता इसमें भाग लेंगे। 
विज्ञापन
संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी अजय माकन का एयरपोर्ट पर किया गया स्वागत। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस का चिंतन शिविर होने वाला है। इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी अजय माकन उदयपुर पहुंच गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी उदयपुर पहुंच गए हैं। पार्टी के दिग्गज नेता शिविर की तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे। साथ ही बाकी बची तैयारियों को पूरा करने के दिशा-निर्देश जिम्मेदार पदाधिकारियों को देंगे।

विज्ञापन


बता दें कि उदयपुर में 13 से 15 मई यानी तीन दिन तक कांग्रेस के नव संकल्प चिंतन शिविर का आयोजन होगा। इसमें आने वाले नेताओं को आमंत्रण पत्र भेजे जा चुके हैं। सभी को 12 मई शाम छह बजे तक आने के लिए कहा गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि शिविर से एक दिन पहले ही शहर में कांग्रेस नेताओं का आना शुरू हो जाएगा। 

शिविर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अलावा छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी शिविर में मौजूद रहेंगे। पार्टी के 400 से ज्यादा नेता शिविर में भाग लेंगे। इसमें संगठन के पदाधिकारियों के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता सहित अन्य महत्वपूर्ण लोग शामिल होंगे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी उदयपुर पहुंचे। - फोटो : सोशल मीडिया
ताज अरावली में शिविर का आयोजन  
शहर के ताज अरावली में चिंतन शिविर का आयोजन होगा। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी के ठहरने की व्यवस्था भी यहीं की जा रही है। इसके अलावा शिविर में आने वाले सभी नेताओं के रुकने की व्यवस्था भी उदयपुर में ही की जा रही है। तीन दिन चलने वाले इस शिविर में छह सत्र आयोजित किए जाएंगे। 

शिविर में इन मुद्दों पर होंगे छह सत्र 
  1. पहला सत्र राजनीति पर केंद्रित रहेगा। इसमें सबसे पहले मल्लिकार्जुन खड़गे,  गुलाम नबी आजाद, अशोक शंकरराव चव्हाण, नालामाडा उत्तम कुमार रेड्डी, डॉ. शशि थरूर, गौरव गोगोई, सप्तगिरि शंकर, पवन खेरा और रागिनी नायक अपनी राय व्यक्त करेंगे।
  2.  दूसरा सत्र सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण पर आधारित होगा। जिसमें सलमान खुर्शीद, मीरा कुमार, दिग्विजय सिंह, कुमारी शैलजा, सुखविंदर सिंह रंधावा, नबाम टुकी, नारायण भाई राठवा, एंटो एंटनी और के राजू संबोधन देंगे। 
  3. तीसरा सत्र आर्थिक विषय पर केंद्रित रहेगा। जिसमें पी चिदंबरम, आनंद शर्मा, सचिन पायलट, मनीष तिवारी, राजीव गोड्डा, परिणिति शिंदे, गौरव वल्लभ और सुप्रिया श्रीनाते अपनी राय व्यक्त करेंगे। 
  4. चौथा सत्र संगठन विस्तार पर आधारित होगा। जिसमें मुकुल वासनिक, अजय माकन, तारिक अनवर, रमेश, रनदीप सुरजेवाला, अधीर रंजन, नीता डिसूजा और मीनाक्षी नटराजन सिलसिलेवार तरीके के संबोधित करेंगे। 
  5. पांचवां सत्र किसान और कृषि पर केंद्रित रहेगा। जिसमें भूपेंद्र सिंह हुड्डा, टीएस सिंह देव, शक्तिसिंह गोहिल, नानाभाऊ पटोले, प्रताप सिंह बाजवा, अरुण यादव, अखिलेश प्रसाद सिंह , गीता कोरा और अजय कुमार लालू संबोधित करेंगे। 
  6. छठा सेशन युवा सशक्तिकरण पर केंद्रित रहेगा। जिसमें अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग,  बीवी श्रीनिवास, नीरज कुंदन, कृष्ण गोवाडे, कृष्ण अलवरू, अलका लांबा, रोजी एम जॉन, अभिषेक दत्त, करिश्मा ठाकुर, अंकिता दत्ता अपनी राय व्यक्त करेंगीं। तीन दिन चले वाले इस शिविर में हर दिन दो सत्र आयोजित किए जाएंगे। 
विज्ञापन

वीआईपी विंग का किया जा रहा निर्माण 
शहर के रवींद्र नाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज में भी शिविर को लेकर तैयारियां चल रही हैं। यहां नेताओं के लिए वीआईपी विंग का निर्माण किया जा रहा है। इसकी निगरानी के लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने डॉक्टर्स की एक कमेटी भी बनाई है। अस्पताल में 12 बेड का कार्डियो आईसीयू वार्ड बनाया जा रहा है। जिनमें से पांच को वीआईपी के लिए बुक रखा जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग किया जा सके। दो एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम चिंतन शिवर के समय वहां मौजूद रहेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें