फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज छात्राओं को सैनिटरी नैपकिन देने वाला पहला राज्य बनेगा राजस्थान

Tue, 01 Jan 2019 09:08 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

  •  राज्य के सभी 189 सरकारी कॉलेजों में फ्री सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाने जा रही है।  
  • राजस्थान देश का पहला राज्य है जो कॉलेज छात्राओं को फ्री में सैनिटरी नैपकिन मुहैया कराएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार राज्य के सभी 189 सरकारी कॉलेजों में फ्री सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाने जा रही है। इस पहल के बाद राजस्थान देश का पहला ऐसा राज्य बन जाएगा जो कॉलेज छात्राओं को फ्री में सैनिटरी नैपकिन मुहैया कराएगा।
विज्ञापन


प्रदेश का उच्च शिक्षा विभाग इस सत्र में जुलाई 2019 से 189 सरकारी कॉलेजों में सैनिटरी पैड्स वेंडिंग मशीन लगा सकती है। यह कदम वसुंधरा सरकार के कुछ कॉलेजों और रेलवे स्टेशनों पर ऐसी मशीनें लगाने के कदम को आगे बढ़ाएगा।

उच्च शिक्षा विभाग के भंवर सिंह भाटी ने बताया कि विभाग ने सरकार को इस योजना के लिए ढ़ाई करोड़ का प्रस्ताव भेजा है। राजस्थान के कॉलेजों में 2.80 लाख छात्राएं पढ़ती है जिनमें से ज्यादातर गरीब परिवार से आती हैं और उनकी पहुंच सैनिटरी पैड्स तक नहीं है। यह कदम कई संस्थानों के व्यापक जागरूकता अभियान के बाद उठाया जा रहा है।
विज्ञापन


यह योजना नई सरकार के 60 दिवसीय कार्यक्रम का हिस्सा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सरकारी कॉलेजों में छात्राओं को मुफ्त शिक्षा दिया जाना है। 

महिलाओं की स्वास्थ्य जागरूकता को ध्यान में रखते हुए वसुंधरा सरकार ने सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाने की पहल की थी। एटीएम जैसे काम करने वाली यह मशीन राज्य सरकार ने अजमेर में 70 जगहों पर लगाई थी। इसमें कोई भी महिला 10 रुपए डालकर नैपकिन ले सकती है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें