फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan budget: विधानसभा में आज बजट बहस पर सीएम गहलोत देंगे जवाब, नई घोषणाओं की उम्मीद

Thu, 16 Feb 2023 08:35 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बजट पर अब तक हुई बहस का जवाब देंगे। इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा भी देंगे। 
विज्ञापन
सीएम गहलोत - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बजट पर अब तक हुई बहस का जवाब देंगे। इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा भी देंगे। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया का 22 फरवरी को असम में राज्यपाल के पद पर शपथ लेने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। कटारिया गुरुवार को विधानसभा से इस्तीफा देंगे।

विज्ञापन


तीन बजे सतीश पूनिया बोलेंगे, चार बजे सीएम, पांच बजे विधानसभा स्थगित होगी
एक दिन पहले स्पीकर ने सदन में कहा था कि गुरुवार दोपहर तीन बजे नेता प्रतिपक्ष अपनी बात कहेंगे, इसके बाद शाम चार बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जवाब पेश करेंगे और पांच बजे विधानसभा स्थगित होगी। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के असम का राज्यपाल मनोनीत होने के बाद चर्चा थी कि बजट भाषण पर अंतिम वक्ता के रूप में वह बोलेंगे या नहीं ? लेकिन कटारिया ने बताया कि वह नहीं बोलेंगे, क्योंकि उनसे पहले उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ बोल चुके हैं। अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया प्रतिपक्ष की ओर से सीएम से पहले बोलेंगे। इससे पहले दिन भर बजट पर बहस होगी, जिसमें कई विधायक अपनी बात रखेंगे।

विरोध देखते हुए सीएम कर सकते हैं कई घोषणाएं
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बजट पर हुए वाद विवाद पर अपना जवाब देंगे। गहलोत 10 फरवरी को पेश हुए बजट में नई भर्तियों की घोषणा नहीं होने से युवाओं में विरोध का माहौल और कर्मचारी संगठनों के आंदोलनों की चेतावनी को देखते हुए कुछ घोषणा कर सकते हैं। राज्य कर्मचारियों के लिए चयनित वेतनमान एसीपी का लाभ 9, 18 और 27 साल के स्थान पर 8, 16 , 24 और 32 साल करने, खेमराज कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर वेतन विसंगति दूर करते हुए कर्मचारियों को लाभ देने जैसी घोषणाएं कर सकते हैं। कुछ विधायकों के विधानसभा क्षेत्र में बजट में शामिल होने से रह गए कामों के लिए भी घोषणा की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें