मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंदिर में सफाई।
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को जयपुर के मानसरोवर इलाके के हंस विहार मंदिर में सफाई कर 'स्वच्छ मंदिर' अभियान की शुरूआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मकर संक्रांति पर्व से सभी तीर्थ स्थलों में साफ-सफाई के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में सफाई कर प्रदेशवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से मंदिरों में सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए भी अपील की।
इससे पूर्व सीएम शर्मा ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए राज्य की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर जयपुर नगर निगम ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी उपस्थित थे।