फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Budget 2022-23: मुख्यमंत्री गहलोत बोले-हर वर्ग का रखा गया ध्यान, बजट घोषणाओं को गांव और गरीब तक पहुंचाएं

Wed, 09 Mar 2022 02:36 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान बजट 2022-23 के घोषणाओं के लिए कई प्रतिनिधिमंडल ने सीएम गहलोत का आभार व्यक्त किया है। प्रतिनिधिमंडल ने सीएम का साफा और माला पहनाकर अभिनंदन किया।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गहलोत सरकार के बजट को लेकर राजस्थान बीजेपी लगातार सरकार को घेरने में लगी है। इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य बजट 2022-23 हमने प्रदेश के हर वर्ग के कल्याण को ध्यान में रखते हुए ऐतिहासिक घोषणाएं की हैं। हमारी सरकार इन बजट घोषणाओं को समय पर पूरा करेगी। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री निवास पर मंगलवार की शाम को बजट घोषणाओं के लिए आभार व्यक्त करने बड़ी संख्या में युवा और अन्य प्रतिनिधिमंडल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने इन्हीं प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करने के दौरान उक्त बातें कहीं। सीएम गहलोत ने कहा कि बजट घोषणाओं को पूरा करने में पैसों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बजट घोषणाओं को गांव-ढाणी और गरीब तक पहुंचाएं। 


पूरे देश में बजट घोषणा की चर्चा

वहीं मुख्यमंत्री ने बताया कि साल 2004 के बाद नियुक्त कार्मिकों के लिए पूर्व पेंशन योजना लागू करने की बजट घोषणा की चर्चा पूरे देश में हो रही है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत निशुल्क बीमा कवरेज को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रूपये करने, सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी और आईपीडी में निशुल्क उपचार, शहरी क्षेत्रों में रोजगार गारंटी योजना प्रारंभ करने, प्रदेश के सभी जिलों में किसानों को दिन में बिजली देने सहित कई महत्वपूर्ण घोषणाएं इस बजट में की गई हैं। इन घोषणाओं की जानकारी प्रदेश के जन-जन तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने सीएम गहलोत का साफा और माला पहनाकर अभिनंदन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें