फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीएम गहलोत ने की जीवन रक्षा योजना की शुरुआत, बोले- बजट का सात फीसदी स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च कर रहे

Tue, 06 Sep 2022 07:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

गहलोत ने कहा मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना का ट्रायल 22 जून से शुरू किया गया था। अब तक 1.23 करोड़ रुपये के उपचार से 700 मरीजों का इलाज किया जा चुका है।
विज्ञापन
सीएम हाउस में किया समीक्षा बैठक का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रदेशवासियों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा देने की दिशा में कार्य कर रही है। इसी का परिणाम है कि राजस्थान स्वास्थ्य सेवाओं में मॉडल स्टेट बनकर उभर रहा है। सरकार ने मुख्यमंत्री निःशुल्क निरोगी राजस्थान योजना और मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की हैं। साथ ही सड़क हादसों के पीडितों के लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना की शुरूआत की गई है।

विज्ञापन


सीएम गहलोत ने कहा, सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि इन सभी योजनाओं का लोगों को जमीनी स्तर पर लाभ मिले। योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए ताकि कोई भी इनका लाभ से वंचित न रहे। गहलोत मंगलवार को सीएम हाउस पर चिकित्सा विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। 

गहलोत ने कहा, राज्य में बजट का 7 प्रतिशत हिस्सा चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च किया जा रहा है। प्रदेश में 88 फीसदी परिवार स्वास्थ्य बीमा के अर्न्तगत आते हैं, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर इसका औसत सिर्फ 41 फीसदी है। आज प्रदेश में एमआरआई, सीटी स्केन जैसी महंगी जांचों के साथ-साथ लीवर ट्रांसप्लांट, बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसा महंगा इलाज फ्री करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 21.14 लाख मरीजों को 2111.41 करोड़ रुपये का नि:शुल्क उपचार दिया जा चुका है। वहीं, इलाज करने वाले निजी अस्पतालों को 21 दिन के अंदर भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन


गहलोत ने बैठक में मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना की शुरूआत कर बुकलेट का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस योजना का ट्रायल रन 22 जून 2022 से शुरू किया गया था। अब तक 1.23 करोड़ रुपये के उपचार से 700 मरीजों का इलाज किया जा चुका है। योजना के अंतर्गत सड़क हादसे में घायल देश के किसी भी राज्य का व्यक्ति बिना किसी समस्या के चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से संबंधित निजी और सरकारी अस्पतालों में 72 घंटों तक फ्री इलाज करा सकता है।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि चिरंजीवी योजना के जरिए प्रदेशवासियों को महंगे इलाज के भार से छुटकारा मिला है। कई बड़ी बीमारियों का इलाज इस योजना के माध्यम से निःशुल्क किया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार आवश्यक है। इसके लिए 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर प्रदेशभर में ग्राम सभाएं आयोजित कर आमजन तक इस योजना के बारे में जानकारी पहुंचाई जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें