फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीएम बदलने की चर्चाओं के बीच गहलोत बोले-न मुझे राज्य की कामना है, ना ही स्वर्ग की

Mon, 25 Apr 2022 02:31 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर

सार

सीएम गहलोत ने कहा कि मैं सादा जीवन जीने में यकीन रखता हूं। सात पीढ़ियों का इंतजाम करने की बात मेरे दिमाग में कभी नहीं आई।
विज्ञापन
सीएम गहलोत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से एक साल पहले मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा तेज है। इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक कार्यक्रम में दार्शनिक अंदाज में दिखे। सीएम गहलोत ने कहा कि न तो मुझे राज्य की कामना है, न स्वर्ग की, ना ही पुनर्जन्म की। मैं केवल दु:ख से संतप्त प्राणि हूं, जो दु:ख के समाप्त होने की कामना करता हूं। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को डूंगरपुर के ज्ञानपुर में गुजराती पाटीदार समाज के महासम्मेलन में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं बचपन से गांधी पीस फाउंडेशन का सदस्य था और एक्टिविटीज में बढ़चढ़कर हिस्सा लेता था। मेरे भीतर बचपन में समाजसेवा के जो संस्कार मिले हैं, वो आजतक बने हुए हैं और यह संस्कार ता उम्र रहेगा।

न एक ग्राम सोना खरीदा और न ही चांदी- सीएम

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि न मैंने जमीन खरीदी, न एक ग्राम सोना, न चांदी। उन्होंने कहा कि विधायक और सांसद को जो सरकारी फंड मिलते हैं, वही मेरे पास है। मुझे याद है कि मैंने 40 साल पहले किश्तों पर हाउसिंग बोर्ड का एक मकान मानसरोवर में लिया था। जहां रह नहीं सकता, अब भी रहने लायक नहीं है। उस जमाने में मैंने 90 हजार रुपए किश्तों में भरे।

विज्ञापन

सादगी भरा जीवन जीना अच्छा लगता है- सीएम

अशोक गहलोत ने कहा कि दिल्ली में 9-10 लाख रुपए 20 साल तक किश्तों में भरकर एक मकान लिया। वो भी 13 हजार रुपए के किराए पर उठा हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके पास दो प्लॉट खाली हैं, बाकी मैंने कुछ किया ही नहीं और नहीं मुझे कभी इन चीजों का शौक रहा कि मेरे पास बड़े बंगले हो या लग्जरी गाड़ियां। मैं सादगी भरा जीवन जीने में यकीन करता हूं।

उन्होंने कहा कि मुझसे लोग पूछते हैं कि आप इतने साधारण कैसे रहते हैं तो मैं बताता हूं कि सामान्य जीवन जीना ही हमें सीखाया गया है। मैं जनसेवा के लिए हमेशा तैयार रहता हूं। कुछ लोग हमें यहां तक कहते हैं कि आप सात पीढ़ियों का इंतजाम क्यों नहीं कर लेते लेकिन ऐसी बात मेरे दिमाग में आज तक नहीं आई। मैं तो अपनी जिंदगी उसी ढंग से बिताना चाहता हूं, जो आज तक बिताता रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें