फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Corona: राजस्थान में सीरो सर्वे में 90 फीसदी लोगों में मिली एंटीबॉडी, बाइक एंबुलेंस से कोविड मरीजों के घर पहुंचेगी दवा

Fri, 14 Jan 2022 12:43 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, जयपुर

सार

राजस्थान में गुरुवार को मिले 9881 नए मामले, इनमें सबसे ज्यादा 2785 जयपुर में थे। राज्य में फिलहाल कुल 45565 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच राजस्थान से अच्छी खबर आई है कि यहां सीरो सर्वेक्षण के दौरान पता चला कि 90 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी विकसित हो चुकी है। इसकी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को कहा कि राजस्थान में किए गए सीरो सर्वेक्षण में पाया गया कि 90 फीसदी लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता पाई गई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अनुसार इससे पता चलता है कि राज्य में कोरोना संक्रमण का सामुदायिक प्रसार होकर हर्ड इम्युनिटी विकसित हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि फिर भी टीकाकरण आवश्यक है।

पीएम मोदी से की चर्चा
सीएम गहलोत ने कहा कि देश में कोविड की स्थिति की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री मोदी के साथ चर्चा के दौरान अपने विचार व्यक्त करने के अवसर की कमी के कारण, वह सोशल मीडिया पर कोरोनोवायरस प्रबंधन के बारे में उन सुझावों को साझा कर रहे हैं। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने कोविड की स्थिति को लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्रियों के साथ ऑनलाइन चर्चा की। मुख्यमंत्री गहलोत भी इसमें शामिल हुए। हालांकि, अपनी बात रखने का मौका केवल आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों को ही मिला।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा कि उनके सुझावों में सभी आयु समूहों के लिए कोविड वैक्सीन और बूस्टर खुराक उपलब्ध कराना, विदेशों की तर्ज पर बच्चों को वैक्सीन देना और बूस्टर खुराक के अंतराल को नौ महीने से घटाकर छह या तीन महीने करना शामिल है। आगे सीएम गहलोत ने यह भी कहा कि राज्य में 130 करोड़ रुपये की लागत से इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन एंड वायरोलॉजी की स्थापना का काम शुरू कर दिया गया है।

जयपुर में बाइक एंबुलेंस पहुंचाएगी कोविड मरीजों के घर दवा
स्वास्थ्य विभाग ने जयपुर शहर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों को घर पर दवा पहुंचाने के लिए बाइक एंबुलेंस की सुविधा शुरू की है। होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमितों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है। एक अधिकारी ने कहा कि ऐसे संक्रमित लोग अब घर बैठे 108 नंबर पर कॉल करके दवा ले सकते हैं।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस काम के लिए जयपुर शहर में 25 बाइक एंबुलेंस लगाई गई हैं। इसके माध्यम से 108 हेल्पलाइन पर कॉल करने पर मरीजों, खासकर कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को बाइक और एंबुलेंस के जरिए उनके घरों पर दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें