फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Corona: राजस्थान में कोरोना के 9881 नए मामले, सात मरीजों की मौत, पीएम की बैठक में नाराज दिखे गहलोत 

Thu, 13 Jan 2022 10:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

उन्होंने ट्विटर के जरिए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री ने आज कोविड की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा की। इसमें केवल 8 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को ही अपनी बात रखने का अवसर मिल सका।
विज्ञापन
अशोक गहलोत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में गुरुवार को कोरोना के 9,881 नये मामले सामने आए हैं। इस दौरान संक्रमण से सात मरीजों की मौत भी हुई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में गुरुवार शाम तक कोरोना के 9,881 नए मरीज मिले। नए संक्रमितों में राजधानी जयपुर में 2785, जोधपुर में 777, कोटा में 765, अलवर में 767, बीकानेर में 678, उदयपुर में 598, भरतपुर में 435, पाली 317, भरतपुर में 364, बाड़मेर में 335 और अजमेर में 275 रोगी शामिल हैं।

विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में 2,757 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं और इस समय राज्य में कोविड के 45,565 मरीज उपचाराधीन हैं। विभाग के अनुसार, गुरुवार को इस संक्रमण से सात लोगों की मौत हुई है, जिनमें सीकर व जयपुर में दो-दो तथा बाड़मेर, झुंझुनू व नागौर में एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। राज्य में इस घातक संक्रमण से अब तक कुल 8988 लोगों की मौत हुई है।

पीएम की बैठक में शामिल हुए सीएम
इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया। हालांकि, बैठक के बाद वह नाराज दिखे। उन्होंने ट्विटर के जरिए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री ने आज कोविड की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा की। इसमें केवल 8 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को ही अपनी बात रखने का अवसर मिल सका। उन्होंने कहा कि चर्चा में अवसर नहीं मिलने के कारण सोशल मीडिया के माध्यम से जनहित में कोविड प्रबंधन को लेकर अपने सुझाव साझा कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें