फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: राजधानी की सड़कों से CM के पोस्टर गायब, आरोपी ने कहा- तारीख देखे बिना भूलवश उतार दिए थे

Tue, 02 May 2023 05:38 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

महात्मा ज्योतिभा फुले फाउंडेशन की और से पूरी राजधानी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था, जिसके पोस्टर जिले भर में लगाए गए थे। सोमवार को कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि विश्वकर्मा इलाके में लगे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पोस्टर चोरी हो गए।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ व्यक्ति। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर पुलिस ने सीएम अशोक गहलोत के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर के पोस्टर और बैनर चोरी करने वाले आरोपी को 24 घंटे गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही चोरी किए पोस्टर-बैनर भी बरामद कर लिए हैं।

यह है पूरा मामला

विज्ञापन

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन के अवसर पर 3 मई को महात्मा ज्योतिभा फुले फाउंडेशन की और से पूरी राजधानी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था, जिसके पोस्टर जिले भर में लगाए गए थे। सोमवार को कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि विश्वकर्मा इलाके में लगे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पोस्टर चोरी हो गए। पुलिस ने मामले में आरोपी को 24 घंटे में ही खोज निकाला, जिससे चोरी किए गए पोस्टर भी बरामद कर लिए गए हैं। 

गलती से उतार दिए पोस्टर
पुलिस के अनुसार, आरोपी का नाम कपिल है, जो एक सफाईकर्मी है। कपिल निजी कंपनी की तरफ से पोस्टर लगाता है, उसने ही वह पोस्टर भी लगाया था। दरअसल, उसने तारीख देखे बिना पोस्टर उतार दिए थे, जो उसने पुलिस को वापस लौटा दिया। अब दोबारा पोस्टर लगवाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें