फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीएम अशोक गहलोत का न्यायपालिका पर बड़ा बयान, बोले- वकील फैसला लिखकर लाते हैं

Wed, 30 Aug 2023 11:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने न्यायपालिका को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ज्यूडिशियरी में भयंकर करप्शन हो गया है, वकील फैसला लिखकर लाते हैं। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने न्यायपालिका को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ज्यूडिशियरी में भयंकर करप्शन हो गया है। मैंने सुना है कि कई वकील तो जजमेंट भी लिख कर ले जाते हैं और वही जजमेंट कोर्ट से आता है। ज्यूडिशियरी में यह क्या हो रहा है? चाहे लोअर हो या अपर ज्यूडिशियरी। हालत बड़ी गंभीर है, यह देशवासियों को सोचना चाहिए। अगर केंद्र सरकार गंभीरता से काम करना चाहती है। तो सोचना चाहिए। सीएम गहलोत ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- ये लोग चाल, चरित्र, चेहरे की बात करते थे। आरएसएस को अलग विचार वाला संगठन माना जाता था। लेकिन, आज उनका चाल, चरित्र और चेहरा कहां चला गया? ना बीजेपी का है और ना आरएसएस का है। उन्होंने कहा कि देश में हालात बड़े गंभीर हैं।

विज्ञापन


वो इशारा कर देते हैं हम 15 मिनट बाद में आएंगे, आप अपना मोबाइल वगैरह ठीक कर लीजिए 
सीएम अशोक गहलोत ने ED, CBI, इनकम टैक्स की कार्रवाइयों पर कहा- अब तो ये लोग भी इशारा कर देते हैं। कहते हैं कि अपने फोन संभाल लो, 15 मिनट में आएंगे। इस सरकार के रहते देश बहुत चिंतित है। लोकतंत्र खतरे में है। संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं। ज्यूडिशियरी भी दबाव में है। ED, CBI और इनकम टैक्स का तो क्या करें? 

सीएम बोले- डायरेक्टर सीबीआई, डायरेक्टर ED और अध्यक्ष इनकम टैक्स को अपनी अंतरात्मा से पूछना चाहिए कि क्या उनको ऊपर से आदेश आते हैं? वह लोग घरों में घुस रहे हैं। क्या सोच के घरों में घुस जाते हैं? बिना सोचे समझे और बिना असेसमेंट के किसी के भी घर में घुस रहे हैं। असेसमेंट करना पड़ता है, उसके बाद पता लगता है कि क्या संभावना है, किसी के पास आय से ज्यादा पैसे की? सीएम ने कहा-आप किसी के भी घर में घुस जाओ, कोई बात नहीं। लेकिन, आपकी अंतरात्मा, आपका परिवार क्या इस बात की गवाही दे रहा है? यह सोचने का समय आ गया है। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि इन एजेंसियों के मुखियाओं को चाहिए कि वह ऊपर वालों से दो टूक बात करें कि हम नहीं कर सकते। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो इतिहास उन्हें माफ नहीं करेगा। फिर चाहे वह ED के मुखिया हों, इनकम टैक्स के या फिर सीबीआई के। 

मुख्यमंत्री ने कहा- यह हमारी प्रीमियर एजेंसी हैं। हम इनका सम्मान करते हैं। हमें इन एजेंसियों पर गर्व है और गर्व होना भी चाहिए। आज अगर अर्थव्यवस्था मजबूत नहीं रहेगी। करप्शन में जीरो टॉलरेंस नहीं रहेगा। तो देश आगे कैसे चलेगा? उसके लिए इन संस्थाओं की मजबूती बहुत जरूरी है।  गहलोत बोले - हम उनका सम्मान करते हैं। लेकिन यह इतना दबाव में काम कर रहे हैं कि इनके अंदर से आवाज निकालने लग गई है।

वो इशारा कर देते हैं कि हम 15 मिनट बाद में आएंगे। आप अपना मोबाइल वगैरह ठीक कर लीजिए। गहलोत बोले - यह जो बात हो गई है। उनको समझ में आ रही है कि नहीं आ रही? मुझे नहीं पता। लेकिन वह बेचारे जब जाते हैं, तो खुद जानते हैं कि बिना मतलब हम आ रहे हैं। तंग करते हैं, मोबाइल ले लेंगे और पता नहीं क्या-क्या करते हैं? आज वह इशारा खुद करने लगे हैं और ऐसा इसलिए। क्योंकि, इन हालातों में देश बर्बाद हो रहा है।

पीएम से मांग- केंद्र सरकार उज्जवला कनेक्शन वालों को 500 रुपए में सिलेंडर दें
उज्जवला गैस कनेक्शन धारियों के लिए राहत पर सीएम  ने कहा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मेरी मांग है कि उज्जवला कनेक्शन वालों को 500 रुपए में सिलेंडर केंद्र सरकार दे। देश भर में उज्जवला कनेक्शन धारियों को राहत दी जाए। केंद्र की तरफ से 200 रुपए सिलेंडर पर कम करने के बाद क्या राज्य सरकार उज्जवला के सिलेंडर 300 रुपए में उपलब्ध कराएगी ? इस सवाल पर सीएम गहलोत ने कहा- हम कोई प्रतिस्पर्धा नहीं कर रहे। यह आपसी होड़ नहीं है, बल्कि जनता की राहत का विषय है।

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करवाई जाएगी
केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पर विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल के आरोपों पर सीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच होगी।  कैलाश मेघवाल के आरोप सही बता रहे हैं। उन्होंने काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। मुझे भी इस बारे में जानकारी मिली है। पूरे मामलों को दिखाया जाएगा। भ्रष्टाचार का कोई भी मामला हो। राज्य सरकार जांच करवाकर कार्रवाई करेगी। सीएम ने कहा कि बताया गया कि उनके समय भ्रष्टाचार का बड़ा मामला हुआ था।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें