फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: CM गहलोत ने की लॉ एंड आर्डर की समीक्षा, कहा- पुलिस-प्रशासन को चुनौती देने वालों पर लें सख्त एक्शन

Sat, 15 Apr 2023 07:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश के लिए प्रभावी और त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गहलोत शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत ने ली बैठक। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम गहलोत ने कहा कि पुलिस का पूरा ध्यान अपराधी को पकड़कर उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने पर होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नए दृष्टिकोण के साथ आपराधिक मामलों की जांच और मॉनिटरिंग करने के साथ ही अपराधियों को सजा दिलवाकर पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलवाना सुनिश्चित करें, ताकि अपराधियों में भय व्याप्त हो। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों राजस्थान पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का प्रदेशभर में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है तथा आपराधिक दर में निरंतर कमी आई है। गहलोत ने अधिकारियों को पुलिस-प्रशासन को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


पीड़ित परिवार को गुमराह करने वालों पर होगी कार्रवाई
गहलोत ने विभिन्न परिस्थितियो और घटनाओं में शव को लेकर धरने पर बैठने, रास्ता रोकने, कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने जैसे मामलों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पीड़ित परिवार को गुमराह किया जाता है और पुलिस- प्रशासन के प्रति भड़काने का कार्य किया जाता है। इससे क्षेत्र की कानून व्यवस्था बिगड़ने के साथ ही स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। गहलोत ने निर्देश दिए कि ऐसे असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। 

कई मामलों में सामाजिक दबाव के कारण पीड़ित परिवार हॉस्टाइल 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कई मामलों में सामाजिक दबाव के कारण पीड़ित परिवार हॉस्टाइल हो जाते है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसी स्थितियों में वैज्ञानिक तरीकों से साक्ष्य जुटाकर कर आरोपियों को सजा दिलवाना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन


कुख्यात अपराधियों पर इनामी राशि बढ़ाने के निर्देश
गहलोत ने कुख्यात अपराधियों पर इनामी राशि बढ़ाने और पुलिस की इंटेलिजेंस विंग को सुदृढ़ करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने नासिर और जुनैद हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने पर पुलिस की सजगता को सराहा। बैठक में पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए राजस्थान पुलिस की टीम ने 7 राज्यों में छापेमारी की और आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में मुख्य सचिव उषा शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अखिल अरोड़ा, प्रमुख शासन सचिव गृह आनंद कुमार, एडीजी एसओजी-एटीएस  अशोक राठौड़, एडीजी क्राइम दिनेश एमएन, एडीजी इंटेलिजेंस  एस. सेंगथिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें