फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: CM गहलोत बोले- केंद्र NPS में जमा पैसा नहीं दे रहा, हम सुप्रीम कोर्ट जांएगे, जानें और क्या कहा?

Thu, 02 Feb 2023 09:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सीएम अशोक गहलोत ने विधानसभा सदन में कहा-केंद्र सरकार राजस्थान का NPS में जमा पैसा लौटा नहीं रहा है। इसके लिए हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। लेकिन अपना पैसा लेकर रहेंगे।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम गहलोत ने राजस्थान विधानसभा सदन को बताया कि NPS का हजारों करोड़ रुपया केंद्र सरकार के पास जमा है। लेकिन भारत सरकार हमारा पैसा नहीं दे नहीं है। अगर प्रदेश को अपना पैसा नहीं मिला, तो हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। लेकिन हर हाल में पैसा लेकर रहेंगे। 

विज्ञापन


इसका जवाब प्रधानमंत्री को अब देना चाहिए
मुख्यमंत्री ने ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) को बिल्कुल सही ठहराते हुए कहा कि अडानी ग्रुप का शेयर अभी डाउन हो रहा है, तो भारत समेत पूरी दुनिया में तहलका मच गया है। मैंने इसी हाउस में कहा था कि हम अपने प्रदेश के कर्मचारियों को शेयर मार्केट की दया पर नहीं छोड़ सकते हैं। आज मेरी बात सही साबित हो गई। पूरा देश हिल गया है। दुनिया के कई देशों में इसकी चर्चा हो रही है। 

अडाणी के तमाम शेयर नीचे आ गए, तो अब LIC, SBI के भी शेयर नीचे आ गए। जिसने भी अडाणी को लोन दिया, उन सब के शेयर धड़ाम से गिर गए हैं। मैंने यही बात कही थी कि एनपीएस के ज़रिए पूरा पैसा शेयर मार्केट में जमा हो रहा है, वह धड़ाम हो जाएगा तो कर्मचारियों के भविष्य का क्या होगा ? इसका जवाब प्रधानमंत्री को अब देना चाहिए। गहलोत बोले-क्या हम अपने कर्मचारी को क्या इस लायक भी नहीं रखेंगे कि उसका भविष्य सुरक्षित रहे ?
विज्ञापन


OPS को आज नहीं तो कल भारत सरकार को लागू करना पड़ेगा
अशोक गहलोत बोले- ओल्ड पेंशन स्कीम का हिमाचल प्रदेश के चुनाव में हमारी कांग्रेस पार्टी ने मुद्दा बनाया, तो बीजेपी हाईकमान ने सबक लिया होगा। क्योंकि हिमाचल के लोगों ने दिखा दिया। पीएम मोदी को आज नहीं तो कल OPS लागू करनी होगी। प्रधानमंत्री देश में NPS क्यों लागू रखना चाहते हैं ?  पता नहीं। लेकिन मैंने उनसे भी बात की है। मैं किसी को छोड़ने वाला नहीं हूं। मेरा बस चलता तो मैं उनके पास पहुंच जाता और बात करता। आप सब लोगों ने  मिलकर मुझे यहां पर बैठाया है, तो यह मेरी ड्यूटी है कि मैं खुलकर बात करूं। मैंने फिर कहना चाहूंगा कि पूरे सदन को एकजुट होकर इस मामले पर केंद्र से बात करनी चाहिए। ओल्ड पेंशन स्कीम को आज नहीं तो कल भारत सरकार को लागू करना पड़ेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें